30.3 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
बिना मान्यता चल रहे स्कूलों के खिलाफ कसेगा शिकंजा: बेसिक शिक्षा निदेशालय की ओर से दिए गए सख्त निर्देश
उत्तर प्रदेश

बिना मान्यता चल रहे स्कूलों के खिलाफ कसेगा शिकंजा: बेसिक शिक्षा निदेशालय की ओर से दिए गए सख्त निर्देश

  • ब्यूरो रिपोर्ट

लखनऊ। बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों के खिलाफ शिकंजा कसने को फिर से अभियान चलाया जाएगा। बेसिक शिक्षा निदेशालय की ओर से सभी जिलों के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों (बीएसए) को पत्र लिखकर अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। 22 नवंबर तक सभी जिलों को चलाए गए अभियान की रिपोर्ट देनी होगी।

बिना मान्यता चल रहे स्कूलों के खिलाफ कसेगा शिकंजा: बेसिक शिक्षा निदेशालय की ओर से दिए गए सख्त निर्देश
Crackdown will be tightened against schools running without recognition: Strict instructions given by the Directorate of Basic Education

– प्रदेश के सभी बीएसए को भेजा गया पत्र

संयुक्त शिक्षा निदेशक (बेसिक) गणेश कुमार की ओर से सभी बीएसए को पत्र भेजा गया है। फिलहाल कक्षा आठ तक के स्कूलों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। ऐसे विद्यालय जो मान्यता वापस लेने के बावजूद भी चलाए जा रहे हैं, उन्हें भी सूचीबद्ध किया जाएगा। ऐसे स्कूलों पर एक-एक लाख रुपये जुर्माने के साथ-साथ 10-10 हजार रुपये प्रतिदिन के हिसाब जुर्माना वसूला जाएगा।


सभी जिलों में टीमें गठित कर प्रत्येक ब्लाक में स्कूलों की मान्यता से संबंधित कागजात जांचे जाएंगे। सभी जिलों की ओर से कितने स्कूलों पर कार्रवाई की गई और कितना जुर्माना लगाया गया इसकी संपूर्ण रिपोर्ट बेसिक शिक्षा निदेशालय को भेजनी होगी। बेसिक शिक्षा निदेशालय भी अधिकारियों की टीम बनाकर जिलों का निरीक्षण करेगी। अगर रिपोर्ट भेजने के बाद किसी जिले में बिना मान्यता के स्कूल चलता मिला तो जिम्मेदार शिक्षाधिकारियों से जवाब-तलब किया जाएगा।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

“प्यारा सजा तेरा द्वार भवानी” के साथ शारदीय नवरात्र का हुआ समापन : मंदिरों में उमड़ी भीड़

City News Uttar Pradesh

Banda : भंडारे में श्रद्धालुओं ने छका प्रसाद, संतों को अंग वस्त्र भेंट कर दी गई विदाई…

City News Uttar Pradesh

बुंदेली ‘बासमती चावल’ की ‘विदेशों’ में महकेगी ‘खुशबू’ : दस करोड़ से स्थापित हो रहा ‘प्लांट’

City News Uttar Pradesh

राहुल गांधी प्रकरण पर बांदा कांग्रेस आगबबूला: राष्ट्रपति को संबोधित दिया ज्ञापन

Banda : बेख़ौफ़ दबंग मौरंग माफिया का कहर, दस बीघा सब्जी मशीन से रौंदी …

लोकसभा चुनाव : हमीरपुर-महोबा-तिंदवारी सीट से तीसरी बार भाजपा ने पुष्पेंद्र सिंह चंदेल पर जताया भरोसा

ब्रेकिंग न्यूज़