28 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
बुंदेली 'बासमती चावल' की 'विदेशों' में महकेगी 'खुशबू' : दस करोड़ से स्थापित हो रहा 'प्लांट'
उत्तर प्रदेश

बुंदेली ‘बासमती चावल’ की ‘विदेशों’ में महकेगी ‘खुशबू’ : दस करोड़ से स्थापित हो रहा ‘प्लांट’

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बुंदेली धरा में पैदा होने वाले सुगंधित बासमती चावल की खुशबू विदेश में भी महकेगी। क्षेत्र की 400 एकड़ भूमि में 10 करोड़ रुपये से राइस प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित होने जा रहा है। एमएसएमई के तहत लगने वाले इस प्लांट में बासमती की सफाई, ग्रेडिंग और पैकेजिंग अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार की जा सकेगी। उसे निर्यात भी किया जाएगा।  उद्योग विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है। स्वीकृति मिलते ही इसकी स्थापना की जाएगी।

बुंदेली 'बासमती चावल' की 'विदेशों' में महकेगी 'खुशबू' : दस करोड़ से स्थापित हो रहा 'प्लांट'

वेजिटेबल एंड सीड्स प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड (कृषि उत्पाद समूह) ने झांसी के मोंठ में राइस प्रोसेसिंग प्लांट लगाने का प्रस्ताव दिया है। इसके तहत 553 किसानों को समूह में शामिल करते हुए 400 एकड़ भूमि में यह प्लांट स्थापित किया जाएगा। प्लांट में 60 हजार मीट्रिक टन चावल उत्पादन का लक्ष्य तय किया गया है। प्लांट शुरू होने के बाद झांसी का बासमती चावल बड़े ब्रांड के रूप में अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पहचान बनाएगा।

बुंदेली 'बासमती चावल' की 'विदेशों' में महकेगी 'खुशबू' : दस करोड़ से स्थापित हो रहा 'प्लांट'

इससे झांसी के अलावा बांदा, हमीरपुर, चित्रकूट, महोबा क्षेत्र के उन किसानों को भी फायदा होगा जो धान को मध्य प्रदेश ले जाकर छनाई और पॉलिस कराने का कार्य करते थे। प्लांट में स्थानीय युवाओं और कृषि उत्पाद समूह सदस्यों के लिए कौशल विकास और उद्यमिता सहायता की सुविधा भी दी जाएगी। उपयुक्त उद्योग नें बताया की इस क्षेत्र में राइस प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित किया जाएगा। वहां उत्पादन के साथ प्रोसेसिंग के साथ ग्रेडिंग का कार्य किया जाएगा। यही नहीं, इस चावल को सैंपलिंग के बाद विदेश में भी भेजा जाएगा। इससे हजारों किसानों को फायदा मिलेगा।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

हत्याकांड में बड़ा खुलासा: प्रेम प्रसंग में भाई और मामा ने की युवती की हत्या, तीनों आरोपी गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश की ललकार : पिछड़ा वर्ग मोदी और योगी के साथ

City News Uttar Pradesh

हृदय विदारक दुर्घटना: एक पल में तीन परिवारों की खुशियाँ छीन गई रफ्तार, मचा कोहराम

City News Uttar Pradesh

दर्दनाक हादसा : साइकिल से कोचिंग जा रही छात्रा, ट्रक से फंसकर बारह मीटर घिसटी, हुई मौत

City News Uttar Pradesh

डीएम दुर्गा शक्ति के सख्त निर्देश: शिकायतें निस्तारण में अनावश्यक न हो देर

अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना : चुनाव आयोग पर लगाए आरोप, धरने पर बैठने की धमकी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़