- विनोद मिश्रा
बांदा । लोकसभा चुनाव में भाजपा ने हमीरपुर-महोबा-तिंदवारी संसदीय सीट पर प्रत्याशी घोषित कर दिया है। दो बार से सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल पर भाजपा ने तीसरी बार भी भरोसा जताया है। शनिवार को भाजपा की ओर से जारी टिकट वितरण सूची में पुष्पेंद्र सिंह चंदेल का नाम आने से भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई। पिछले कुछ दिन से टिकट वितरण को लेकर सुगबुगाहट चल रह रही थी। सत्ताधारी दल भाजपा के टिकट वितरण पर सभी की निगाह लगी थीं।

शनिवार की शाम पार्टी हाईकमान की ओर से टिकट वितरण की पहली सूची जारी की गई। जिसमें महोबा-हमीरपुर-तिंदवारी लोकसभा सीट का टिकट भी शामिल है। पुष्पेंद्र सिंह चंदेल वर्ष 2014 में भाजपा के टिकट पर इस लोकसभा सीट पर प्रत्याशी थे। यह चुनाव उन्होंने भारी मतों से जीता था। भाजपा के कद्दावर नेता पुष्पेंद्र सिंह को पार्टी ने वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में दोबारा मैदान में उतारा था। तब उन्होंने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की थी।

स्थानीय मुद्दों को हमेशा संसद में उठाकर यहा के लोगों को लाभ दिलाने के साथ वह अलग बुंदेलखंड राज्य की मांग भी संसद में उठा चुके हैं। क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहने वाले पुष्पेंद्र सिंह चंदेल दो बार से लगातार सांसद हैं। अब एक बार फिर वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी हाईकमान की ओर से पुष्पेंद्र सिंह चंदेल को चुनावी मैदान में उतारा गया है। इससे पहले सपा हमीरपुर-महोबा सीट से अजेंद्र सिंह राजपूत को प्रत्याशी घोषित कर चुकी है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
