28.8 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
यूपी : गांव-गांव तक पहुंचेंगी रोडवेज बसें, सरकार ने बस संचालन के लिए मांगे नए रूट के प्रस्ताव
उत्तर प्रदेश

ओवरलोडिंग केस में एआरटीओ (ARTO) प्रवर्तन निलंबित, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने खुद पकड़ा था ट्रक

  • ( ब्यूरो रिपोर्ट )

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने ओवरलोडिंग के खिलाफ संतोषजनक कार्रवाई न करने के मामले में इटावा के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (ARTO) प्रवर्तन मो. कय्यूम को निलंबित कर दिया है। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने खुद 26 अगस्त को इटावा में मौरंग की ओवरलोड ट्रकें पकड़ी थीं।

यूपी : ओवरलोडिंग केस में एआरटीओ (ARTO) प्रवर्तन निलंबित, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने खुद पकड़ा था ट्रक
UP: ARTO enforcement suspended in overloading case, Transport Minister Dayashankar Singh himself caught the truck

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने इटावा के एआरटीओ प्रवर्तन को निलंबित करने के निर्देश दिए थे। इसी के बाद परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव एल. वेंकटेश्वर लू ने एआरटीओ प्रवर्तन को निलंबित करते हुए परिवहन आयुक्त कार्यालय से संबद्ध कर दिया है।
प्रमुख सचिव एल. वेंकटेश्वर लू ने इटावा के एआरटीओ प्रवर्तन मो. कय्यूम के अलावा एआरटीओ प्रशासन बृजेश यादव के खिलाफ भी अनुशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस मामले की जांच आगरा परिक्षेत्र के उप परिवहन आयुक्त जय शंकर तिवारी को सौंपी गई है।


आदेश में कहा गया है कि इटावा में अप्रैल माह से ओवरलोडिंग के खिलाफ संतोषजनक अभियान नहीं चलाया गया है। मध्य प्रदेश से इटावा की ओर लाए जा रहे खनिज के वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई नहीं की गई। इसके अलावा राजस्व के लक्ष्य को भी इटावा प्राप्त करने में असफल रहा है।राजस्व व प्रवर्तन दोनों ही क्षेत्रों में सरकार की अपेक्षाओं में यह जिला काम नहीं कर सका है। सरकार ने इसे शासकीय कार्यों व उत्तरदायित्वों में लापरवाही माना है। इस मामले में प्रथम दृष्टया एआरटीओ प्रवर्तन व एआरटीओ प्रशासन दोनों को उत्तरदायी माना गया है।
हालांकि एआरटीओ प्रशासन को फिलहाल निलंबित नहीं किया गया है। केवल एआरटीओ प्रवर्तन मो. कय्यूम को निलंबित करते हुए उन्हें परिवहन आयुक्त कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। वे उच्चाधिकारियों की अनुमति के बगैर मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। उन्हें इस आशय का प्रमाण पत्र भी देना होगा कि निलंबन अवधि के दौरान वे किसी अन्य सेवायोजन एवं व्यापार से नहीं जुड़े हुए हैं।

 

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री नंदी बोले: सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता के सूत्रधार, नेताओं ने दोहराया अखंड भारत का संकल्प

City News Uttar Pradesh

सरकार का तुगलकी फरमान : जाति प्रमाण के लिये महिला अभ्यर्थी हो रहीं परेशान

City News Uttar Pradesh

बांदा शहर में घर -घर “प्रकाश” की होगी “बहार” विधायक नें तीन करोड़ कराये पास

City News Uttar Pradesh

अंकित बासू ‘रेहड़ी पटरी दुकानदारों’ के लिये बनें ‘मसीहा’: 3.23 करोड़ से बनेंगे ‘वेडिंग जोन’

भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अशोक जीतू कर रहें धमाल: शहर के तालाबों को आकर्षक हेतु कमाल

City News Uttar Pradesh

सपा प्रदेश सचिव कश्यप का ‘भाजपा सरकार’ पर ‘प्रहार’: दलित-पिछड़ों का ‘मारा’ जा रहा ‘हक’

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़