City News Uttar Pradesh
बांदा भाजपा समीक्षा में हो गई फेल : समीक्षकों नें दिये खास निर्देश !
उत्तर प्रदेश

बांदा भाजपा समीक्षा में हो गई फेल : समीक्षकों नें दिये खास निर्देश !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिला “भाजपा वोटर महाचेतना अभियान की समीक्षा में फेल” हो गई। मानक एवं निर्देश के “पैमाने पर खरी नहीं उतरी”। चुनावी दृष्टि से मजबूती के लिये निर्देश “धरातलीय पैमाने पर रेत के महल की तरह फिलहाल ढेर साबित” हुये ! “यह पर्दाफाश तब हुआ जब लोकसभा के नव नियुक्त विस्तारक अभय प्रताप सिंह नें जिला भाजपा कार्यालय में पदाधिकारियों की बैठक ली।

बांदा भाजपा समीक्षा में हो गई फेल : समीक्षकों नें दिये खास निर्देश !
Banda BJP failed in review: Reviewers gave special instructions!

लोकसभा चुनाव को देखते हुए वोटर चेतना महाभियान तथा बूथ सशक्तिकरण के कार्यों की समीक्षा की। यहां इस संदर्भ में प्रयासों को नाकाफी बताया। कहा कि यह वोटर चेतन महाभियान बहुत ही महत्वपूर्ण है। समय से वोटर लिस्ट का अध्ययन करते हुए नए नामो को जोड़ने तथा फर्जी नाम को मतदाता सूची से हटाने के साथ-साथ मतदाता सूची की त्रुटियों को सुधारने का यही मौका होता है। उन्होंने वोटर चेतना महाभियान तथा बूथ सशक्तीकरण अभियान पर जोर दिया।

बांदा भाजपा समीक्षा में हो गई फेल : समीक्षकों नें दिये खास निर्देश !
Banda BJP failed in review: Reviewers gave special instructions!

कहा कि पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं के मोबाइल में मोदी एप तथा सरल ऐप अपलोड होना चाहिए। प्रतिदिन उसमें आ रही सूचनाओं को सोशल मीडिया में शेयर करेना जरूरी बताया। यह सब सुचारू रूप से न होना चिंतनीय है। समझाया की हो सकता है कि हमारा कोई व्यक्तिगत कार्य न हुआ हो परंतु बात जब पार्टी एवं राष्ट्र की हो तो केवल पार्टी को मजबूत करना लक्ष्य होना चाहिये। बैठक में किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला ने भी वोटर चेतना महाभियान को सफल बनाने हेतु प्रत्येक मंडल में कार्यशाला का आयोजन कर मंडल पदाधिकारियों,सेक्टर के पदाधिकारियों सहित बूथ अध्यक्षों की सक्रिय भागीदारी को अत्यन्त आवश्यक बताया।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

दोस्तों के साथ घर से निकले युवक की मिली लाश: इलाके में सनसनी

City News Uttar Pradesh

लूट गैंग का पर्दाफाश : भैसों सहित कंटेनर को लूटने वाले चार अभियुक्त गिरफ्तार, दो फरार लूटेरों की पुलिस कर रही तलाश

जुआ अड्डे पर पुलिस का “धावा”: नकदी-बाइक संग पांच गिरफ्तार, पांच हुए फरार

City News Uttar Pradesh

सात करोड़ की परियोजना बनी ‘सिस्टम की शिकार’: आवेदकों को करना पड़ रहा इंतजार

City News Uttar Pradesh

गर्मी नें लगाई ललकार : पानी को तरसाऊँगा गांव, मंडल में 2675 हैंडपंप खराब !

Banda : कंपनी बीस लाख लेकर फरार, 750 लोग हुये ठगी का शिकार…

ब्रेकिंग न्यूज़