City News Uttar Pradesh
जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश को ब्लैक मेलिंग की कोशिश करने वाला गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश को ब्लैक मेलिंग की कोशिश करने वाला गिरफ्तार

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद को ब्लैक मेलिंग की कोशिश का दुस्साहस करने वाला नटवर लाल अंततह गिरफ्तार हो ही गया। आखिर बकरे की मां कब तक खैर मनाती। पुलिस की जांच और सुराग के चलते वह पुलिस के इंद्रजाल में फंस ही गया। गिरफ्तार कथित नटवर लाल थाना मर्का के गांव मऊ का रेवती रमण मिश्रा है।

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश को ब्लैक मेलिंग की कोशिश करने वाला गिरफ्तार
Arrested for trying to blackmail Minister of State for Jal Shakti Ramkesh

अब एक बार फिर इस खबर की पूरी पटकथा जानिये। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के सहयोगी का भाई बताकर यहां तिंदवारी विधायक एवं योगी सरकार के मंत्री रामकेश निषाद को ब्लैकमेल करने की कोशिश की गई थी। उनसे गलत काम का दबाव बनाया गया। काम न करने पर हाई कमान में शिकायत करने की धमकी तक दे डाली। मंत्री ने नम्बर की जांच पड़ताल की तो ‘ट्रू कॉलर’ में आदित्य द्विवेदी जेपी नड्डा लिखकर आया। उन्होंने उन्हें पूरा वाकया बताया और एफआईआर कराने को कहा। मंत्री नें पार्टी कार्यकर्ता शैलेन्द्र मोहन श्रीवास्तव को कोतवाली भेजा। उन्होंने पुलिस को बताया कि मंत्री रामकेश निषाद के निजी नम्बर पर 8318017324 नम्बर से एक जनवरी 2023 को बधाई का मैसेज आया था।

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश को ब्लैक मेलिंग की कोशिश करने वाला गिरफ्तार
Arrested for trying to blackmail Minister of State for Jal Shakti Ramkesh

इसके बाद 23 और 25 जनवरी को फिर उसी नम्बर से मैसेज किया कि मेरा भाई आपसे मिलने आ रहा है। उसी दौरान 2 फरवरी को एक अज्ञात व्यक्ति मिलने पहुंचा। अज्ञात व्यक्ति ने खुद को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का सहयोगी आदित्य त्रिवेदी का भाई बताया। फिर एक पर्ची दी जिसमें कई सारे गलत काम लिखे थे। जल्द ही इन कामों को पूरा करने के लिए कहकर वहां से चला गया। उसी दिन 2 फरवरी को व्हाट्सएप के माध्यम से उन कामों को करने का दबाव बनाया। काम न करने पर हाई कमान से शिकायत करने की धमकी दी। शहर कोतवाली पुलिस द्वारा इस संदर्भ में नंबर सर्विलांस पर लगाकर सुरागकसी की जा रही थी। और पुलिस जांच टीम नें रेवती रमण मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : गजब डीएम आनंद, युवाओं में कोरोना वैक्सीनेशन अभियान में कर दिखाया कमाल ! …

City News Uttar Pradesh

हनुमंत कथा के अंतिम दिन ‘भक्तों का सैलाब’: हनुमान भक्ति के ‘रंग में रंगा’ बांदा

City News Uttar Pradesh

नसीमुद्दीन चर्चा में : सपा मुखिया से कथित मुलाकत को लेकर राजनीति गर्म ! ….

कभी 3 मर्डर कर उजाड़ा था एक हंसता-खेलता परिवार, आज हिस्ट्रीशीटर ने कनपटी पर गोली मारकर खुद को उड़ाया

आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र का ‘सिंघम’ एक्शन: ओवररेटिंग और अवैध बिक्री पर चला डंडा

City News Uttar Pradesh

उत्साह से लबरेज हुआ बांदा : नमाज पढ़ी, गले मिले और बोले ईद मुबारक

ब्रेकिंग न्यूज़