28 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
जिले में प्राथमिक उप स्वास्थ केंद्र बदहाल : चिकित्सीय स्टाफ गायब, स्वास्थ सेवायें बदहाल
उत्तर प्रदेश

जिले में प्राथमिक उप स्वास्थ केंद्र बदहाल : चिकित्सीय स्टाफ गायब, स्वास्थ सेवायें बदहाल

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में महिला स्वास्थ्य सुविधाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए खोले गए मातृ शिशु एवं परिवार कल्याण उप केंद्र जुआ के अड्डा बन गए हैं। जिले में सैकड़ों की संख्या में बने उप केंद्रों की हालत यह है कि उनमें दबंगों ने अपने कंडे भर रखे हैं। कुछ उप केंद्रों में लोगों ने अपने जानवर बांधने प्रारंभ कर दिया है। कई केंद्र ऐसे हैं जिनमें कुछ लोगों ने आवास बना लिया है जो केंद्र खाली पड़े हैं उनमें दिनभर जुआ की फड़ लगती है।

महिलाओं की स्वास्थ्य सेवाओं को वेहतर बनाने के लिए सरकार द्वारा वर्ष 2009 में कलस्टर स्तर पर मातृ एवं शिशु परिवार कल्याण उप केंद्रों की स्थापना की गई थी। इनके नियमित खुलने का प्रावधान है। केंद्रों में एएनएम सहित चार स्टाफ नियुक्त है। केंद्रों में हर बुधवार और शनिवार को टीकाकरण होना चाहिये। साथ ही गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच। प्रसव भी उक्त केंद्रों में होने चाहिये। प्रसव कराने की सारी सुविधाएं केंद्रों में रखने के शासनादेश हैं। पर धरातलीय सच्चाई विपरीत है। इतना महत्वाकांक्षी कार्यक्रम स्वास्थ्य विभाग की उदासीनता के कारण धूल चाट रहा है।

जिले में प्राथमिक उप स्वास्थ केंद्र बदहाल : चिकित्सीय स्टाफ गायब, स्वास्थ सेवायें बदहाल
Primary sub health center in the district in bad shape: medical staff missing, health services in bad shape

महुआ ब्लॉक के बछेही गांव में बना मातृ शिशु एवं परिवार कल्याण केंद्र में कूड़ा भरा है। खिड़की दरवाजे तक गायब है। यहां दिनभर जुआ की फड़ लगती रहती है। ग्राम पंचायत पल्हरी के केंद्र में कंडे भरे हैं। ग्राम भुजियारी पुरवा में लोगों ने कब्जा कर अपना आवास बना लिया है। ग्राम तेरा के केंद्र में जानवर बांधते हैं।

यही स्थिति महोरछा, नीवी खानपुर,खंभरा, तेंदुरा के केंद्रों की है। यह सभी उप स्वास्थ केंद्र कागजों में दौड़ रहे हैं। यहां स्टाफ की नियुक्ति भी है। किंतु केंद्रों में स्टाफ के कभी दर्शन नहीं होते। विद्या धाम समिति के मंत्री राजा भैया बताते हैं कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित किए गए मातृ शिशु व परिवार कल्याण उप केंद्रों की जर्जर हालत है। स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ सामान्य लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा है शासन प्रशासन व जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा के कारण स्वास्थ्य सुविधाओं की दुर्गति हो रही है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सिमौनी धाम: स्वामी अवधूत महाराज ने भंडारे के साथ साधु-संतों को दी विदाई, राजा बुंदेला ने पहुंच लिया आर्शीवाद

City News Uttar Pradesh

फूड प्वाजनिंग : बासी चावल खाने से बच्ची की मौत, तीन बीमार, बीमार मां- भाई व बहन का सीएचसी में चल रहा इलाज

6 राज्यों में 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव परिणाम : भाजपा का चार सीटों पर रहा दबदबा, बिहार में आरजेडी, तेलंगाना में टीआरएस और महाराष्ट्र में उद्धव की पार्टी को एक-एक सीट

City News Uttar Pradesh

यूपी: 800 बंद सिनेमाघरों को फिर से मिलेगा नया जीवन, 38 जिलों में नहीं है एक भी सिंगल स्क्रीन थिएटर

City News Uttar Pradesh

डीएम जे रीभा चौंक गई : विकास भवन में देखी घोर लापरवाही

City News Uttar Pradesh

दिवाली पर चमका रंगों का कारोबार: 12 करोड़ की बिक्री के आसार !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़