City News Uttar Pradesh
बरात में जा रहा दूल्हे का भाई हादसे का हुआ शिकार, ट्रक की टक्कर लगने से मौत
उत्तर प्रदेश

बरात में जा रहा दूल्हे का भाई हादसे का हुआ शिकार, ट्रक की टक्कर लगने से मौत

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। झांसी मीरजापुर हाईवे पर बाइक से बरात जा रहे दूल्हे के चचेरे भाई की ट्रक की टक्कर लगने से मौत हो गई। जबकि हादसे में उसके साथ बाइक में सवार दूसरा चचेरा भाई घायल हो गया। आरोपित चालक ट्रक समेत फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस दुर्घटना करने वाले ट्रक का पता लगाने का प्रयास कर रही है। औपचारिक रस्मों के साथ शादी की रस्में पूरी हुई हैं।

बरात में जा रहा दूल्हे का भाई हादसे का हुआ शिकार, ट्रक की टक्कर लगने से मौत
The groom’s brother going to the procession was the victim of an accident, died due to a collision with a truck

शहर के काशीराम कालोनी हरदौली निवासी संजय चचेरे भाई पंकज ग्राम जखौरा मटौंध की शनिवार रात शादी थी। बरात शहर के एक मैरिज हाल जानी थी। इससे निकासी के बाद देररात संजय अपने दूसरे चचेरे भाई 30 वर्षीय अजय के साथ बाइक पर जखौरा से बांदा बरात आ रहा था। रास्ते में मटौंध थाना क्षेत्र के खैराडा रेलेवे क्रासिंग के पास तेज रफ्तार ट्रक की उन्हें टक्कर लग गई। राहगीरों ने दोनों भाई को घायल तड़पते देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस एंबुलेंस 108 से जब तक दोनों को जिला अस्पताल ले गई। तब तक बाइक सवार संजय की मौत हो गई। हादसे के समय वह हेलमेट नहीं लगाए था।

Advertisementमृतक संजय के दादा ने बताया कि उसके एक बेटा व तीन बेटियां हैं। पत्नी अनीता समेत अन्य स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। जबकि संजय खुद अपने पिता का इकलौता बेटा था। हादसे के बाद शादी समारोह में खलल पड़ गया। दूल्हे व दूल्हन के स्वजन अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने उपचार चल रहे घायल अजय का हाल-चाल लिया है। स्वजन ने बताया कि हादसे को लेकर चचेरे भाई की शादी की रस्में बिना बैंड व डीजे के औपचारिक रस्मों के साथ पूरी की गई हैं। सुबह जल्दी बरात की विदाई करा दी गई है। मटौंध थाना प्रभारी अरविंद सिंह गौर ने बताया कि हादसे के बाद भागे हुए ट्रक की जानकारी करने का प्रयास किया जा रहा है। तहरीर देने पर आरोपित के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मुख्तार अंसारी मौत प्रकरण : बांदा जेल पहुंचीं जज गरिमा सिंह, सीसीटीवी फुटेज लिए, अफसरों और बंदियों के दर्ज हुए बयान

मंत्री रामकेश ने “बार एसोसिएशन चुनाव” में किया मतदान: अधिवक्ताओं से किया संवाद

City News Uttar Pradesh

यूपी के हाइवे अब चमकेंगे : चालीस हजार करोड़ से बनेंगी दो हजार नई सड़कें भी, गांवों पर फोकस

जिला प्रदूषण की भयावह चपेट में : प्लास्टिक कचरा बना यमराज

राहुल गांधी को सजा होने पर भाजपा नेताओं नें जताई खुशी : साधा निशाना

तीज महोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम, पूर्व जिला पंचायत सरिता द्विवेदी ने महिलाओं का बढ़ाया उत्साह

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़