27 C
Lucknow
August 28, 2026
City News Uttar Pradesh
धन के खेल में खेल नहीं हुआ तो करोडों रुपये से मंडल में तैयार होंगे खिलाड़ी !
उत्तर प्रदेश

धन के खेल में खेल नहीं हुआ तो करोडों रुपये से मंडल में तैयार होंगे खिलाड़ी !

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। धन के खेल में यदि खेल नहीं हुआ तो चित्रकूटधाम मंडल में अब खेल प्रतिभाएं उड़ान भर सकेगी। शासन ने मंडल के चारों जिलों बांदा, चित्रकूट, महोबा, हमीरपुर में परिषदीय विद्यालयों में खेल सामग्री खरीदने के लिए 3.41 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। प्रति विद्यालय जूनियर में दस हजार और प्राथमिक में पांच हजार रुपये में सामग्री खरीदी जाएगी। इसके लिए जिला स्तरीय समिति गठित होगी। शासन ने 30 नवंबर तक का समय दिया है।

धन के खेल में खेल नहीं हुआ तो करोडों रुपये से मंडल में तैयार होंगे खिलाड़ी !
If there is no game in the game of money, then players will be ready in the circle with crores of rupees

चित्रकूटधाम मंडल में संचालित करीब 5697 उच्च प्राथमिक व प्राथमिक विद्यालयों संचालित हो रहे हैं। यहां अब छात्र-छात्राओं के खेलकूद के लिए सुविधाएं व संशाधन के इंतजाम होंगे। विद्यालयों में उपलब्ध खेल मैदान के अनुसार चारो जनपदों में खेल सामग्री खरीदी जाएगी। खेल सामग्री खरीदने के लिए विद्यालय स्तर पर प्रधानाध्यापक की अध्यक्षता में गठित चार सदस्यीय समिति अधिकृत होगी।

धन के खेल में खेल नहीं हुआ तो करोडों रुपये से मंडल में तैयार होंगे खिलाड़ी !
If there is no game in the game of money, then players will be ready in the circle with crores of rupees

डीएम जांच टीम गठित कर खरीदी गई खेल सामग्री का सत्यापन कराएंगे। खेल सामग्री की गुणवत्ता व उपयोगिता की जिम्मेदारी खंड शिक्षा अधिकारी की होगी। वह अपने क्षेत्र के कम से कम 25 प्रतिशत विद्यालयों का स्थलीय निरीक्षण कर सत्यापन करेंगे। इसके अलावा विद्यालयों में खरीदी गई सामग्री का प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से ट्रैकिग की जाएगी।

Advertisementराज्य परियोजना निदेशक अनामिका सिंह ने बीएसए को जारी पत्र में कहा है कि विद्यालय स्तर पर निर्धारित समय सारिणी के मुताबिक खेलकूद गतिविधियां अनिवार्य रूप से कराई जाएं। खेलकूद प्रभारी शिक्षक की देखरेख में खेल समिति बनाई जाए। टीम तैयार कर इसे ब्लाक, जिला व मंडल स्तर पर प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कराएं। खेलकूद सामग्री खरीदकर 30 नवंबर तक रिपोर्ट देनी है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी : अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, बोले- गरीबों को ठंड से बचाने के लिए कुछ नहीं कर रही सरकार

City News Uttar Pradesh

बांदा में बढ़ी हत्यायें: खेत के तालाब में मिला युवक का शव, मची सनसनी

डीएम दीपा रंजन की कार्यशैली शासन की नीतियों पर सजग : बांदा में भी दिखेगी कुशलता

City News Uttar Pradesh

डीएम दुर्गा शक्ति नें रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का किया निरीक्षण: गुणवत्ता पर जोर

City News Uttar Pradesh

बाजार में पटाखे वाले गुलाल और मोदी-योगी मुखौटे की मची धूम

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें कहा बुंदेलखंड शीघ्र होगा समस्या मुक्त

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़