City News Uttar Pradesh
आगामी चुनाव के लिए पुलिस फोर्स को ब्रीफ कर किया गया रवाना
उत्तर प्रदेश

आगामी चुनाव के लिए पुलिस फोर्स को ब्रीफ कर किया गया रवाना

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। चुनावी समय में पुलिस फोर्स की भागम- भाग बनी हुई है। चौथे चरण का चुनाव संपन्न कराने के बाद अब पुलिस फोर्स को आगामी चरणों का चुनाव संपन्न कराने के लिए ब्रीफ कर रवाना किया जा रहा है।

आगामी चुनाव के लिए पुलिस फोर्स को ब्रीफ कर किया गया रवाना
Police force was briefed for the upcoming elections

गुरुवार को पुलिस लाइन से पुलिस अधिकारियों ने पुलिस फोर्स को संबोधित किया। इसके बाद वाहनों के जरिए रवाना किया गया। मालुम हो कि अगामी चरणों में जिन जिलों में मतदान होना है, वहां पुलिस ड्यूटी करेगी।

आगामी चुनाव के लिए पुलिस फोर्स को ब्रीफ कर किया गया रवाना
Police force was briefed for the upcoming elections

गुरुवार को एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र व सीओ सदर सत्यप्रकाश शर्मा द्वारा विधानसभा चुनाव के पांचवें, छठे एवं सातवें चरण के मतदान में लगे पुलिस बल को ब्रीफ कर रवाना किया गया। गौरतलब हो कि जिले से पुलिस बल को पांचवे चरण में प्रयागराज, छठे चरण में बस्ती तथा सातवें चरण में वाराणसी के निर्वाचन में लगाया गया है। जनपद से कुल 16 पार्टियों को रवाना किया गया।

Police force was briefed for the upcoming elections

जिसमें 59 निरीक्षक, उपनिरीक्षक तथा 681 मुख्य आरक्षी, आरक्षी शामिल है। एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र ने पुलिस फोर्स को ब्रीफ करते हुए निर्देशित किया कि सभी लोग अपने आचरण और व्यवहार को चुनाव के दौरान अच्छा रखेंगे। उन्होंने पुलिस बल से आशा व्यक्त की है कि सभी लोग निष्पक्ष तरीके से चुनाव सकुशल संपन्न कराकर वापस लौटेंगे। पुलिस अधिकारियों ने पुलिस फोर्स को हिदायत दी कि ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

उसरी चट्टी कांड में कोर्ट में पेश नहीं हुए मुख्तार, बृजेश और त्रिभुवन, अब कोर्ट में 10 जनवरी को सुनवाई

Banda- स्वच्छ पर्यावरण हेतु 33 प्रतिशत पेड़-पौधें हैं जरूरी: राकेश जैन

City News Uttar Pradesh

बांदा में चरम पर गुंडागर्दी : आम की गुठली घर के बाहर फेंकने पर युवती के फाड़े कपड़े, छीना मंगलसूत्र …

तिहाड़ जेल से बाहर आए संजय सिंह: बोले- जेल के ताले टूटेंगे, केजरीवाल-सिसोदिया-सत्येंद्र छूटेंगे, यह संघर्ष करने का वक्त

नसीमुद्दीन की शेरो-शायरी के संग ‘सपा में एंट्री’: अखिलेश की मौजूदगी में ‘लूट’ ली ‘महफिल’

City News Uttar Pradesh

मुख्यमंत्री योगी का दीवाली तोहफा : यूपी में राज्यकर्मियों को डीए में चार प्रतिशत वृद्धि और बोनस का तोहफा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़