
- विनोद मिश्रा
बांदा। “कानून व्यवस्था” के “दावों” के बीच बांदा से “सत्ता और पुलिस के टकराव” की “बड़ी खबर” है, जहां “एक चौकी इंचार्ज की करतूत” से खुद प्रदेश सरकार के “मंत्री” को “थाने में धरने” पर “बैठना” पड़ा। मामला रविवार दोपहर शहर कोतवाली का है।
जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद अपने “कार्यकर्ता की पिटाई” से इतने “आक्रोशित” हो गए कि उन्होंने “प्रोटोकॉल तोड़कर” सीधे “थाने में ही धरना” शुरू कर दिया। मंत्री की इस कार्रवाई से पूरे “पुलिस महकमे में हड़कंप” मच गया और आला अधिकारी उन्हें “मनाने” में जुटे गये।
घटना कृषि विश्वविद्यालय चौकी क्षेत्र की है। छावनी डेरा के “ई-रिक्शा चालक लाला भइया, जो भाजपा के कार्यकर्ता” बताए जा रहे हैं, और गांव के एक युवक हर्षित के बीच शनिवार रात किसी बात पर कहासुनी हो गई थी।
आरोप है कि “विवाद सुलझाने” के बजाय कृषि विश्वविद्यालय चौकी प्रभारी नवदीप सैनी ने “कार्यकर्ता लाला भइया” को “चौकी में पीट” दिया।
कार्यकर्ता की पिटाई की खबर मिलते ही मंत्री रामकेश निषाद का “पारा चढ़” गया। रविवार को वह सीधे शहर कोतवाली पहुंचे और चौकी इंचार्ज नवदीप सैनी को “तत्काल लाइन हाजिर” करने की “मांग” पर अड़ गए।
मंत्री ने “साफ” कहा कि “जब उनके कार्यकर्ता के साथ पुलिस ऐसा बर्ताव” कर सकती है, तो “आम जनता का क्या हाल होता” होगा। मंत्री के धरने की सूचना पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी जीतू समेत कई कार्यकर्ता भी कोतवाली पहुंच गए। पुलिस के आला अधिकारी “मंत्री को समझाने” का प्रयास करते रहे, लेकिन मंत्री अपनी “मांग पर डटे” रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
