City News Uttar Pradesh
यूपी बोर्ड में गजब : कापी एक और जांचने वाले दो, दोनोँ को मिल रहा भुगतान
उत्तर प्रदेश

यूपी बोर्ड में गजब : कापी एक और जांचने वाले दो, दोनोँ को मिल रहा भुगतान

  • विनोद मिश्रा

बांदा। एक कॉपी को दो परीक्षक जांचते हैं। सुनकर अटपटा लग रहा होगा, लेकिन ऐसा ही होता है। बोर्ड की हाईस्कूल की विज्ञान और सामाजिक विज्ञान की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में दो शिक्षकों की आवश्यकता पड़ती है। एक कॉपी को जांचने वाले दोनों शिक्षकों को मूल्यांकन का पूरा भुगतान किया जाता है। सामाजिक विज्ञान के पेपर में चार भाग होते हैं, इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र और नागरिक शास्त्र। इनमें इतिहास और नागरिक शास्त्र के प्रश्नों को एक परीक्षक जांचता है और दूसरा भूगोल व अर्थशास्त्र के प्रश्नों को। यही प्रक्रिया विज्ञान की उत्तर पुस्तिकाओं में भी अपनाई जाती है। इसमें भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान तीन खंड होते हैं। एक परीक्षक रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान के प्रश्नों को और दूसरा भौतिक विज्ञान के प्रश्नों को जांचता है।

यूपी बोर्ड में गजब : कापी एक और जांचने वाले दो, दोनोँ को मिल रहा भुगतान
Amazing in UP Board: One copy checker and two checkers, both are getting paid.

एक उत्तर पुस्तिका को जांचने के लिए जितना भुगतान किया जाता है, इन दो विषयों में उसका दोगुना भुगतान होता है। विज्ञान में तो बात समझ आती है, लेकिन सामाजिक विज्ञान में पढ़ाई के दौरान तो एक ही शिक्षक पूरा पाठ्यक्रम पढ़ाता है। इसके बावजूद मूल्यांकन के लिए दो-दो शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाती है। बांदा के एक केंद्र व्यवस्थापक नाम न उजागर करने की गुजारिश के साथ कहते हैं की एक उत्तर पुस्तिका को दो लोग जांचते हैं तो थोड़ी असुविधा भी होती है। मेरा मानना है कि सामाजिक विज्ञान में जब एक शिक्षक ही पूरा पाठ्यक्रम पढ़ाता है, तो मूल्यांकन के लिए दो लोगों की आवश्यकता नहीं होनी चाहिए। इससे प्रबंधन पर भी असर पड़ता है और भुगतान भी बढ़ता है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

हाईकोर्ट के आदेश पर हुई पुनर्मतगणना तो बदल गईं प्रधान, सुरक्षा घेरे में छोड़ा नए प्रधान को घर

प्रशासनिक ‘हठधर्मिता’ पर ‘भड़के’ विधायक विशंभर: राइफल क्लब नीलामी पर सपा का ‘जोरदार’ प्रदर्शन

बांदा में फसल बीमा में अंधेरगर्दी : योजना में अक्षम्य गड़बड़ी, किसान परेशान

महाराणा प्रताप चौक का मुद्दा फिर गरमाया: क्षत्रिय महासभा नें आयुक्त को दिया ज्ञापन

City News Uttar Pradesh

यमुना पुल पर युवक ने लगाई छलांग, गोताखोरों के साथ पुलिस कर रही तलाश

City News Uttar Pradesh

बांदा में आधार कार्ड बना जन-झंझट की जंजीर: डाकघर में लाइनें लंबी, सिस्टम बेबस

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़