City News Uttar Pradesh
पूर्व विधायक दलजीत बोले: नदियों व बांधों से समृद्ध बुंदेलखंड बनें 'वाटर टूरिज्म हब'
उत्तर प्रदेश

पूर्व विधायक दलजीत बोले: नदियों व बांधों से समृद्ध बुंदेलखंड बनें ‘वाटर टूरिज्म हब’

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। प्राकृतिक “सौंदर्य, ऐतिहासिक धरोहरों और धार्मिक स्थलों” से समृद्ध “बुंदेलखंड क्षेत्र को पर्यटन के बड़े केंद्र” के रूप में “विकसित करने की संभावनाएं” लगातार चर्चा में हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने कहा है कि बुंदेलखंड में मौजूद जल संसाधनों का बेहतर उपयोग कर यहां वाटर स्पोर्ट्स टूरिज्म को विकसित किया जा सकता है। इससे न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिल सकती है।

पूर्व विधायक दलजीत बोले: नदियों व बांधों से समृद्ध बुंदेलखंड बनें 'वाटर टूरिज्म हब'

पूर्व विधायक दलजीत ने कहा कि बुंदेलखंड प्राकृतिक संपदा से भरपूर क्षेत्र है। यहां हरे-भरे मैदान, पहाड़ियों की श्रृंखलाएं, वन क्षेत्र और बहती नदियां इस क्षेत्र को विशेष बनाती हैं। बांदा, कालिंजर, चित्रकूट, महोबा, कालपी, ललितपुर और झांसी जैसे स्थान अपनी प्राकृतिक, सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहरों के कारण देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पहले से ही बुंदेलखंड को पर्यटन हब के रूप में विकसित करने की दिशा में काम कर रही है।

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पर्यटन स्थलों के विकास के लिए कई योजनाएं चल रही हैं। ऐसे में यदि यहां के जल संसाधनों का उपयोग करते हुए वाटर स्पोर्ट्स टूरिज्म को बढ़ावा दिया जाए तो पर्यटन के क्षेत्र में बड़े परिणाम सामने आ सकते हैं।

पूर्व विधायक दलजीत बोले: नदियों व बांधों से समृद्ध बुंदेलखंड बनें 'वाटर टूरिज्म हब'

पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने बताया कि बुंदेलखंड क्षेत्र में कई बड़े बांध, झीलें और तालाब हैं, जहां कम लागत में वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां शुरू की जा सकती हैं। उन्होंने विशेष रूप से पहूंज बांध और गढ़मऊ झील जैसे स्थानों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन स्थलों पर बोटिंग और पैराग्लाइडिंग जैसी पर्यटन गतिविधियों को विकसित करने की अपार संभावनाएं हैं। पूर्व विधायक ने यह भी सुझाव दिया कि बुंदेलखंड में वाटर स्पोर्ट्स टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए निजी क्षेत्र की भागीदारी को भी प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में छाया काली मौत का छाया : तीन मौतों से दहशत, काफी संख्या में अभी शिकंजा !

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह बोले: गांव शहर सब है तैयार, अबकी बार चार सौ पार

City News Uttar Pradesh

बांदा महोत्सव की रंगारंग शुरुआत: भजनों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन

लोकसभा चुनाव : यूपी के लिए भाजपा ने बनाया मेगा प्लान, पीएम मोदी समेत 200 से ज्यादा होंगी रैलियां

जन-मन-विजय अभियान : सेक्टर प्रभारियों को दिया मंत्र …

City News Uttar Pradesh

सर्किट हाउस नदियों के नाम से हुआ ओत -प्रोत : “जल हीजीवन है” का दिलायेगा “होश”

ब्रेकिंग न्यूज़