28.4 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
हर-हर महादेव’ से गूंजा बांदा: महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब
उत्तर प्रदेश

हर-हर महादेव’ से गूंजा बांदा: महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। महाशिवरात्रि का पर्व अद्भुत श्रद्धा, उल्लास और आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ मनाया गया। तड़के चार बजे से ही शिव मंदिरों के कपाट खुलते ही भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। ‘बम-बम भोले’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से पूरा शहर गुंजायमान रहा। दूध, जल और गंगाजल से अभिषेक, बेलपत्र और धतूरा अर्पण तथा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ का विधिवत पूजन किया।

महाशिवरात्रि : हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजेशिवालय, वामदेव शिव मंदिर में उमड़ी भीड़

प्रसिद्ध बांबेश्वर पर्वत स्थित लगभग 25 फीट गहरी प्राकृतिक गुफा में विराजमान शिवलिंग के दर्शन के लिए सुबह से ही भक्तों का तांता लग गया। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, भीड़ बढ़ती गई और मंदिर परिसर खचाखच भर गया। भक्तों ने दुग्धाभिषेक कर ‘ॐ नमः शिवाय’ और महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया।

महाशिवरात्रि : हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजेशिवालय, वामदेव शिव मंदिर में उमड़ी भीड़

मंदिर परिसर के आसपास मेले जैसा दृश्य रहा ‘फूल-मालाओं’ की दुकानों से लेकर प्रसाद वितरण तक हर ओर उत्सव का माहौल दिखा। शहर के प्रमुख मंदिरों महेश्वरी देवी मंदिर,संकट मोचन मंदिर, काली देवी मंदिर और सिंहवाहिनी मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।

सावन मास के अंतिम दिन शिव मंदिरों में उमड़ी भीड़: रामदरबार मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक

ऐतिहासिक कालिंजर किला स्थित प्राचीन नीलकंठेश्वर मंदिर में हजारों श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर परिसर में मेला सजा रहा और दिनभर दर्शन-पूजन का सिलसिला चलता रहा।

सावन का पहला पहला दिन: शिव से अच्छी फसल एवं अन्ना पशुओं से निजात की मांगी मन्नतें

बबेरू, नरैनी, अतर्रा और कमासिन क्षेत्र के शिवालयों में भी अपार श्रद्धा देखने को मिली। अतर्रा के गौराबाबा धाम, कमासिन स्थित यमरेहीनाथ शिव मंदिर में देर रात तक पूजा-अर्चना और आरती का क्रम जारी रहा। महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रशासन द्वारा सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अपहरण का कथित मामला गरमाया: महिलाओं ने डीआईजी को सौंपा ज्ञापन

City News Uttar Pradesh

बांदा में स्वास्थ्य कर्मी का घूस लेते वीडियो वायरल

City News Uttar Pradesh

कोर्ट में हुई मुख्तार अंसारी की पेशी: जेल में पथराव और कारापाल पर हमला मामले में मुख्तार पर आरोप तय, 8 अप्रैल को होगी सुनवाई

City News Uttar Pradesh

बांदा में सैनिक स्कूल प्रस्ताव न भेजने पर फटकार : सरकार नें भेजा सख्त पत्र

City News Uttar Pradesh

बुन्देलखंड की अनूठी प्रथा यहां बच्चे करतें हैं पितरों का तर्पण

City News Uttar Pradesh

सांसद आरके पटेल बोले : सदर विधायक प्रकाश हैं, विकास के लौह पुरुष ! …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़