City News Uttar Pradesh
विधायक विशंभर का सीएम पर कड़ा प्रहार: कहा 'विनाश काले विपरीत बुद्धि', सियासत गर्म
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंडराजनीति

विधायक विशंभर का सीएम पर कड़ा प्रहार: कहा ‘विनाश काले विपरीत बुद्धि’, सियासत गर्म

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बबेरू विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के विधायक विशंभर सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर “तीखा हमला” बोला है। उन्होंने सीएम के कथित बयान को “असंस्कारपूर्ण और आपत्तिजनक” बताया। विधायक विशंभर ने कहा “विनाश काले विपरीत बुद्धि”। आरोप लगाया कि नेता प्रतिपक्ष की धर्मपत्नी के लिए “अनुचित शब्दों” का प्रयोग “राजनीतिक मर्यादाओं” के खिलाफ है।

विधायक विशंभर का सीएम पर कड़ा प्रहार: कहा 'विनाश काले विपरीत बुद्धि', सियासत गर्म

विधायक विशंभर यादव का कहना है कि नेता प्रतिपक्ष और दो बार विधानसभा अध्यक्ष रह चुके वरिष्ठ राजनेता माता प्रसाद पाण्डेय के संदर्भ में की गई कथित टिप्पणी न केवल व्यक्तिगत मर्यादा बल्कि राजनीतिक शालीनता के भी खिलाफ है। यादव ने कहा कि किसी भी वरिष्ठ जनप्रतिनिधि या उनके परिवार के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल लोकतंत्र की गरिमा को ठेस पहुंचाता है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि राजनीतिक असहमति अपनी जगह है, लेकिन व्यक्तिगत टिप्पणी लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करती है।

विधायक विशंभर का सीएम पर कड़ा प्रहार: कहा 'विनाश काले विपरीत बुद्धि', सियासत गर्म

सपा विधायक विशंभर सिंह यादव ने कहा कि जो व्यक्ति दो बार विधानसभा अध्यक्ष रहा हो और सदन के वरिष्ठतम सदस्यों में शामिल हो, उसके परिवार के लिए असम्मानजनक भाषा का प्रयोग “संस्कारों पर प्रश्नचिन्ह” लगाता है। उन्होंने कहा, “सार्वजनिक जीवन में भाषा और व्यवहार की मर्यादा ही लोकतंत्र की असली ताकत है। जब शीर्ष पदों पर बैठे लोग ही संयम खो दें,तो संदेश समाज तक गलत जाता है।” बांदा से उठी यह आवाज अब प्रदेश स्तर पर चर्चा का विषय बन चुकी है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पूर्व मंत्री दद्दू नें थामा सपा का दामन : बांदा के नरैनी मतदाताओ में मचा “हाय दईया” !

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र से की मुलाकात : संगठन मजबूती की जताई आस

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश का ‘अफसरशाही’ पर ‘तगड़ा प्रहार’: सवालों से ‘हिली’ प्रशासनिक कुर्सियां !

City News Uttar Pradesh

गैंगस्टर के तीन आरोपियों की पांच करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क: मुखिया के खिलाफ दर्ज हैं 18 मुकदमे

City News Uttar Pradesh

कोविड का कहर : डीएम आनंद नें किया गणेश महोत्सव पर बाखबर …

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट में समाज सेवा संस्थान जैविक खेती को चढ़ा रहा परवान: पाठा का हो रहा उत्थान

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़