27.3 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

मौसम ने ली अंगड़ाई : बारिश से मिजाज हुआ खुशनुमा ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। अरब सागर से उठा ताउते तूफान का असर यहां भी रहा। गर्म हवाओं की दिशा बदलने से मंगलवार को मौसम खुशगवार हो गया। दिनभर बादलों की आवाजाही और ठंडी हवाएं चलती रहीं। शाम को बारिश से गर्मी काफूर हो गई। अलबत्ता उमस से लोग बेचैन रहे।


उधर, कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक तूफान से हुई बारिश किसानों के लिए मुफीद है। सही समय पर बारिश होने से किसान खेतों की जुताई शुरू कर सकते हैं। दो दिन से बादल रहने से सूरज के तेवर तीखे नहीं रहे। 40 डिग्री सेल्सियस के इर्दगिर्द मंडरा रहा पारा मंगलवार को गिरकर 35 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। ताउते तूफान से बदले मौसम के मिजाज से लोगों ने गर्मी में राहत महसूस की। बादल छाए रहने और करीब 8 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रहीं हवाओं से मौसम खुशगवार रहा। शाम होते ही मौसम ने पलटी मारी और करीब सात बजे बारिश शुरू हो गई। यह करीब 65 मिनट तक जारी रही।


लगभग 30 मिलीमीटर बारिश होना बताया गया। राजकीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा. दिनेश शाहा का कहना है कि अरब सागर के ऊपर हवा के दबाव व चक्रवाती तूफान का यहां आंशिक असर है। हवा में नमी का स्तर 70 से 85 प्रतिशत तक पहुंच गया। एक-दो दिनों तक मौसम का ऐसा ही मिजाज रहने के आसार हैं। उन्होंने बताया कि किसानों के लिए यह बारिश बेहद मुफीद है। किसानों को इस नमी से खेतों में उर्वरा शक्ति बढ़ाने के लिए हरी खाद ढैंचा व सनई की बुआई करनी चाहिए। खरीफ फसल के लिए खेतों की जुताई कर सकते हैं।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ) 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम नें 169 जोड़ों के कराये पीले हाथ : जनम-जनम का कराया साथ ! …

City News Uttar Pradesh

भाजपा की 50 जिलों में नए जिलाध्यक्ष की तैयारी, 20 जनवरी तक ऐलान

बड़ी खबर : कोरोना संक्रमित सपा सांसद आजम खान की बिगड़ी तबीयत, बेटे के साथ लखनऊ मेदांता हॉस्पिटल में शिफ्ट …

जब भूख ने ‘कलम’ छीन ली: पत्रकार सौरभ ‘दीपू’ की मौत और समाज के मुंह पर ‘तमाचा’

City News Uttar Pradesh

बांदा में कम्युनिस्ट आंदोलन में गोलियों की तड़तड़ाहट नें जमा दी थी राजनीतिक जड़ें

Banda : कोरोना में कालाबाजारी, सैनिटाइजर व पल्स ऑक्सीमीटरों के साथ युवक गिरफ्तार, कई जगह छापेमारी …

ब्रेकिंग न्यूज़