30.2 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
दलित स्वाभिमान की बुलंद आवाज थे बाबू जगजीवन राम: कांग्रेसियों ने किया प्रणाम
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

दलित स्वाभिमान की ‘बुलंद आवाज’ थे बाबू जगजीवन राम: कांग्रेसियों ने किया प्रणाम

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री, प्रखर स्वतंत्रता सेनानी और सामाजिक न्याय के महान पुरोधा बाबू जगजीवन राम की पुण्यतिथि पर सोमवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कांग्रेस नेताओं ने उनके संघर्ष, विचार और राष्ट्र निर्माण में दिए गए ऐतिहासिक योगदान को याद किया। अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने की। उन्होंने कहा कि बाबू जगजीवन राम केवल एक राजनीतिक व्यक्तित्व नहीं थे, बल्कि करोड़ों शोषित, वंचित और दलित समाज की उम्मीद और अधिकारों की आवाज थे। आजादी की लड़ाई से लेकर देश के लोकतांत्रिक ढांचे को मजबूत करने तक उन्होंने हर मोर्चे पर निर्णायक भूमिका निभाई।

दलित स्वाभिमान की बुलंद आवाज थे बाबू जगजीवन राम: कांग्रेसियों ने किया प्रणामराजेश दीक्षित ने कहा कि बाबू जगजीवन राम ने जीवनभर सामाजिक भेदभाव, छुआछूत और असमानता के खिलाफ संघर्ष किया। उन्होंने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सम्मान और अधिकार दिलाने का काम किया। उनका पूरा जीवन सामाजिक न्याय, समान अवसर और मानवता के मूल्यों के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि आज जरूरत है कि बाबू जगजीवन राम के विचारों को गांव-गांव और समाज के हर वर्ग तक पहुंचाया जाए। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल नें तहसील में कर दिया “कूल -कूल”

मालती-अंकित का विकास ड्राइव: बांदा में नई सड़कों व कुएं के जीर्णोद्धार से चमके मोहल्ले

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश निषाद नें कहा: बुंदेलखंड में नहीं होगी सिंचाई समस्या

City News Uttar Pradesh

News : कोरोना वैक्सीन के नाम पर हो रही है साइबर ठगी, पुलिस ने किया अलर्ट…

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्वारा गरीबों की मदद जारी: सैकड़ों को मिला सहारा, आशिर्वाद से गये नवाजे

रहम : कोरोना से हुई मौतों पर मिलेगा 50 हजार का मुआवजा, कोरोना से हुई मौतों के मांगे गए आवेदन

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़