City News Uttar Pradesh
दो असलहा तस्कर गिरफ्तार, दो लोग हुए फरार, तलाश जारी, बिहार से 15 हजार में लाते थे, 25 हजार रुपए में बेचते थे
उत्तर प्रदेश

दो असलहा तस्कर गिरफ्तार, दो लोग हुए फरार, तलाश जारी, बिहार से 15 हजार में लाते थे, 25 हजार रुपए में बेचते थे

विनोद मिश्रा

बांदा। चेकिंग के दौरान तिंदवारी थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने दो असलहा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो असलहा तस्कर मौके से भाग जाने में कामयाब रहे। पुलिस का कहना है कि सभी लोग असलहा तस्कर हैं। वह लोग बाहर से असलहा लेकर आते हैं और यहां बेचते हैं। उनके पास से दो देशी पिस्टल, एक तमंचा, कारतूस बरामद हुए हैं। फरार हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है।

दो असलहा तस्कर गिरफ्तार, दो लोग हुए फरार, तलाश जारी, बिहार से 15 हजार में लाते थे, 25 हजार रुपए में बेचते थे
Two arms smugglers arrested, two people absconding, search continues, used to bring from Bihar for 15 thousand, used to sell for 25 thousand rupees

मीडिया से बात करते हुए एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि तिंदवारी थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह अपने हमराही सिपाहियों के साथ शनिवार की रात गश्त कर रहे थे। सैमरी नाला पुल के नीचे कुछ व्यक्तियों को देखा गया तो पुलिस टीम ने रोककर उनसे पूछतांछ की। आगे बढ़ने पर दोनो व्यक्तियों ने पुलिस से बचने के लिए उन पर फायर कर दिया। लेकिन पुलिस ने भी पीछा किया और दोनो को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम दीनानाथ गुप्ता पुत्र जगन्नात गुप्ता निवासी बिरसिंहपुर थाना सभापुर जिला सतना मध्य प्रदेश, शिवाकांत चतुर्वेदी पुत्र रामलखन चतुर्वेदी निवासी जेल रोड क्योटरा बताया।

दो असलहा तस्कर गिरफ्तार, दो लोग हुए फरार, तलाश जारी, बिहार से 15 हजार में लाते थे, 25 हजार रुपए में बेचते थे
Two arms smugglers arrested, two people absconding, search continues, used to bring from Bihar for 15 thousand, used to sell for 25 thousand rupees

अपर पुलिस अधीक्षक का कहना है कि पकड़े गए तस्करों के पास से दो देशी पिस्टल, दो अदद कारतूस, दो खोखा, एक तमंचा बरामद किया है। दो आरोपी हिमांशु अग्निहोत्री पुत्र विपिन अग्निहोत्री निवासी डीआर पब्लिक स्कूल (बांदा), मन्नू सिंह उर्फ मनु पुत्र राजकुमार निवासी झील का पुरवा कोतवाली नगर बांदा मौके से फरार हो गए। इनकी तलाश की जा रही है।

दो असलहा तस्कर गिरफ्तार, दो लोग हुए फरार, तलाश जारी, बिहार से 15 हजार में लाते थे, 25 हजार रुपए में बेचते थे
Two arms smugglers arrested, two people absconding, search continues, used to bring from Bihar for 15 thousand, used to sell for 25 thousand rupees

– बिहार से 15 हजार में लाते थे, 25 हजार रुपए में बेचते थे

अपर पुलिस अधीक्षक श्री मिश्र ने यह भी बताया कि पकड़े गए तस्कर पेशेवर पिस्टल सप्लायर हैं। बिहार से 15 हजार में पिस्टल लेकर आते थे और 25 हजार रुपए में बेचते थे। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष तिंदवारी के अलावा उप निरीक्षक कृष्णदेव त्रिपाठी, रमाशंकर सिंह, हेड कांस्टेबल वीर सिंह, कांस्टेबल आदित्य अवस्थी, सुरेश, सचिन, सुमित गौड़ आदि शामिल रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

झांसी-मानिकपुर रेल दोहरीकरण के लिए भूमि अधिग्रहण: किसानों को 11.67 करोड़ मुआवजा

City News Uttar Pradesh

कागजों में सड़कें गड्ढा मुक्त : पीडब्लूडी चैन की नींद सुप्त …

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें कहा सशक्त युवा समर्थ समाज की आधार शीला

भाजपा प्रत्याशी का ग्राम प्रधानों ने किया स्वागत, समर्थन का एलान !

City News Uttar Pradesh

अशोक सिंह गौर खफा: पैलानी में क्यों नहीं बना डाक बंगला, फाइल में ‘सो’ रहा स्वीकृत गेस्ट हाउस !

Banda : खुरहंड हत्या कांड में पूर्व ब्लाक प्रमुख सहित सात के विरुद्घ रिपोर्ट !

ब्रेकिंग न्यूज़