31.8 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : वित्तीय संकट में जल संस्थान, दस फरवरी से विभाग बोलेगा हाय राम !

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा । वित्तीय मुसीबत झेल रहे जिले के जल निगम के कर्मचारी दस फरवरी से अपने विभाग को मुसीबत मे डालने का निर्णय ले लिया है। चेतावनी भी दी है की “दाम नहीं तो काम नहीं”!जल निगम कर्मचारियों की मुसीबत यह है की पांच माह से वेतन के नाम पर एक धेला नहीं मिला तो उनके सब्र का बांध टूट गया।इसी तकलीफके चलते पांच माह का बकाया वेतन दिलाने की मांग परियोजना प्रबंधक से की । ज्ञापन देकर शीघ्र कार्रवाई कराने को कहा।कर्मचारी प्रेमनारायण, विनोद कुमार, प्रेमा देवी, गुड्डन, वीके सिंह, सुनील चौहान आदि ने नें कहा कि माह सितंबर से जनवरी तक पांच माह का वेतन भुगतान नहीं किया गया है कर्मचारी मानसिक तनाव में है। अधिकतर कर्मचारी ऐसे भी हैं जो किसी न किसी बीमारी से पीड़ित हैं। अपने परिवार के साथ दवाई,पढ़ाई का खर्चा भी नहीं उठा रहे । वेतन न मिलने से कोई भी अनहोनी घटित हो सकती है। किराए के मकान में परिवार सहित रह रहे हैं। मकान खाली करने की धमकी मिल रही है। उधार लेकर वह जीवनयापन कर रहे हैं। 10 फरवरी तक वेतन भुगतान नहीं किया जाता तो कर्मचारी कार्यालय का काम बंद करने को बाध्य होंगे।ऐसी स्थिति में कार्ययालय में हाय राम-हाय राम ही होगा, क्योकि कर्मचारी काम पर नहीं होगा।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बेसिक शिक्षा विभाग करेगा धमाल : बनाये जायेंगे आदर्श विद्यालय

City News Uttar Pradesh

खाद वितरण में भी भाजपाई असर : चढ़ गया है राजनीतिक मुल्लम्मा !

City News Uttar Pradesh

दबंगों का आतंक: प्रधान पर गोलियों की बौछार, एक गिरफ्तार, दो की तलाश जारी।

City News Uttar Pradesh

Banda : कैसे बनेगा पोलिंग पार्टियों के लिए भोजन, 174 मतदान केंद्रों पर नहीं है रसोई घर …

प्रेम सिंह का कमाल : विदेश से यहां खेती सीखने आते हैं “किसान”

City News Uttar Pradesh

निगरानी समिति की बैठक में जन प्रतिनिधि जमकर गरजे : गैर हाजिरों का कटा वेतन

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़