
- विनोद मिश्रा
बांदा। संडे हो या मंडे, रोज खाओ अंडे। लेकिन क्या आपको पता है कि आजकल आपके बाजार में नकली अंडे भी धड़ल्ले से बिक रहे हैं? दरअसल सुपर फूड होने के कारण लोग इसे हर सीजन में इस्तेमाल करते हैं। जिले में प्रतिदिन लाखों रुपये में बिक्री होती है। इसी खपत का के चलते कुछ कारोबारी यहां नकली अंडे को मार्केट में बेच रहे हैं? और आपकी सेहत के साथ खिलवाड़ हो रहा है! स्वास्थ को नुकसान पहुंच रहा है!

सूत्रों की बात सही माने तो जिले में अंडे की लगातार बढ़ती डिमांड के कारण नकली अंडे का कारोबार दिनों दिन बढ़ रहा है। लेकिन यदि आप अंडे खरीदते समय ही उसकी जांच कर लें तो ज्यादा अच्छा रहेगा। अंडा के कारोबार से जुड़े कुछ व्यापारियों का कहना है की नकली अंडा ज्यादा चमकदार होता है। नकली अंडे बनाने के लिए उसके छिलके पर प्लास्टिक का इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए अगर आप नकली अंडे को आग के पास रखेंगे तो अंडे से जलने की महक आएगी और वह आग भी पकड़ सकता है।

अगर आपके पास असली अंडा है तो उसे हाथ में लेकर हिलाए, उसमें से किसी भी तरह की आवाज नहीं आएगी, लेकिन नकली अंडे को हाथ में लेकर हिलाने पर उसमें से कुछ आवाज आएगी। इसलिए अंडा खरीदने से पहले इस तरह पहचान करें, क्योंकि इस तरह नकली अंडे खाने से आपकी सेहत खराब हो सकती है। स्वास्थ एवं खाद्य विभाग को चाहिये की वह इस संदर्भ में चेकिंग अभियान चलाये।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
