City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : डीएम आनंद सिंह की पहल, मुख्यालय में जल्द तैयार होगा एक और ऑक्सीजन प्लांट …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिलाधिकारी आनंद सिंह कोरोना की महामारी से बहुत ही मर्माहत हैं। महामारी में आक्सीजन की कमी को देखते हुये एक और आक्सीजन प्लांट स्वीकृत कर निर्माण स्थल का निरीक्षण किया।


जैसा कि विदित हैं कि कोविड महामारी को लेकर ऑक्सीजन की खपत बढ़ गई है। मेडिकल कॉलेज में जहां पहले से एक ऑक्सीजन प्लांट तैयार कराया जा रहा है। वहीं अब पीएम केयर (द्वितीय फेज) से दूसरे आक्सीजन प्लांट की जिला अस्पताल में स्थापना की जा रही है। पीएसए ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किये जाने के लिए नामित कार्यदायी संस्था डीआरडीओ की ओर से चिकित्सालय में भूमि का चयन कर समतलीकरण का कार्य कराया जा रहा है।


जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने जिला अस्पताल में बन रहे ऑक्सीजन प्लांट की जमीन पर हो रहे समतलीकरण के कार्य का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. उदयभान सिंह, कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि एमपी वर्मा आदि अधिकारी मौजूद रहे।

जिलाधिकारी ने सीएमएस को निर्देशित किया कि सिविल कार्य के आंगणन के लिए विभागीय अवर अभियंता से तत्काल तैयार कराया जाए। विद्युत कनेक्शन के लिए अधिशाषी अभियंता विद्युत वितरण खंड को शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए ।डीएम की इस तत्परता को आम जन सराह रहें हैं।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

हादसा : झांसी- मिर्जापुर हाइवे पर ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार चाचा-भतीजा हुए घायल, अस्पताल में हुए भर्ती

City News Uttar Pradesh

बांदा : प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात में लिया बांदा जिले के गांव का नाम, जानिए खास वजह …

डीएम नगेन्द्र नें दिये निर्देश : निकाय बोर्डों की बैठक में न करें देर

City News Uttar Pradesh

यूपी- एमपी प्रांतो के किसानों के बीच गौवंशों “डे नाइट” मैच !

यूपी : बाहुबली माफिया अतीक की सवा अरब से ज्यादा की संपत्ति कुर्क, गैंगरस्टर एक्ट में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

City News Uttar Pradesh

एसटीएफ मामले में अब शुक्रवार को होगी सुनवाई, 6 जवानों संग एक मुखबिर की हत्या का है मामला

ब्रेकिंग न्यूज़