City News Uttar Pradesh
रामायण मेला : कैकेयी अपयश ग्रहण कर श्रीराम को बना दिया मर्यादा पुरुषोत्तम
उत्तर प्रदेश

रामायण मेला : कैकेयी अपयश ग्रहण कर श्रीराम को बना दिया मर्यादा पुरुषोत्तम

  • विनोद मिश्रा

चित्रकूट। प्रांतीय कृत राष्ट्रीय रामायण मेला में कैकई चरित्र का सारगर्भित व्याख्यान हुआ की कैसे अपयश ग्रहण कर उन्होंने श्री राम को मर्यादा पुरुषोत्तम बना दिया। मप्र खंडवा के पं. रमेशचन्द्र तिवारी ने कैकेई चरित्र पर व्याख्यान दिया।कहा कि कैकेई के बलिदान, तपस्या, तप अपने ऊपर जो कलंक, अपजश लिया उसके फलस्वरूप मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम जन-जन के नायक एवं विश्व नायक बने। अगर कैकेई अपने ऊपर यह अपयश न लेती तो राम जन-जन के नायक नहीं बनते। इसलिए माता कैकेई धन्य है। कैकेई ने महाराज दशरथ से चार वरदान मांग कर राम को वन भेजा जो जन और विश्व कल्याण का कारण बना।

रामायण मेला : कैकेयी अपयश ग्रहण कर श्रीराम को बना दिया मर्यादा पुरुषोत्तम
Ramayana Fair: Kaikeyi accepted the infamy and made Shri Ram Maryada Purushottam.

इसी क्रम में मुजफ्फपुर बिहार से पधारे ख्यातिलब्ध साहित्यकार डा. संजय पंकज ने राम की विशद व्याख्या की। कहा कि जो भी संदर्भ या प्रसंग हो उसे आप अगर राम से सम्बद्ध करते हैं तो राम उसमे समग्रता में समाहित दिखलाई पड़ेंगें। सीतामढ़ी बिहार की शिक्षाविद् डा. आशा कुमारी ने सीता की पीड़ा का उल्लेख करते हुए कहा कि सीता ने राम के जीवन को अपना जीवन मान लिया। पत्नी का धर्म भी तो यही है, क्योंकि वह अर्द्धांगिनी होती है। सीता एक विदुषी, त्यागमूर्ति ओर आदर्श पत्नी का रूप हैं।

रामायण मेला : कैकेयी अपयश ग्रहण कर श्रीराम को बना दिया मर्यादा पुरुषोत्तम
Ramayana Fair: Kaikeyi accepted the infamy and made Shri Ram Maryada Purushottam.

डा. आशा ने कई कारुणिक प्रसंगों को सुनाया और कहा कि स्वर्ण मृग के कारण से सीता का हरण हुआ तो उन्हे स्वर्ण नगरी लंका में रखा गया। जहां से उनकी मुक्ति हुई। सोने के मोह में सीता फंसी तो संकट में आईं ओर जब मोह भंग हुआ तो सोने की लंका को जलते हुए देखा। यह एक उदाहरण और प्रेरणा है कि चमक, दमक और भौतिक चाहनाओं से उद्धार नहीं होता है बल्कि इससे मोह मुक्त होने के बाद सादगी में आत्मदर्शन होता है।गोष्ठी का संचालन डा. चन्द्रिका प्रसाद दीक्षित ललित ने किया।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम दुर्गा शक्ति नें मनाया पूर्व सैनिक दिवस : आश्रितों को किया सम्मानित

City News Uttar Pradesh

बांदा में शिला के रूप में प्रकट हुई थी महेश्वरी देवी: शक्ति पीठों में है गणना

City News Uttar Pradesh

Banda : डीएम का औचक निरीक्षण: मंडल कारागार में हड़कंप …

नव विवाहिता का फांसी पर लटका मिला शव : पिता नें लगाया दहेज़ हत्या का आरोप

City News Uttar Pradesh

एक राष्ट्र-एक चुनाव : लोकतंत्र को सशक्त बनाने जुटे प्रबुद्धजन, चुनाव का किया समर्थन

City News Uttar Pradesh

बांदा में चुनावी रंग की होली : प्रियंका नें समझाया कैसे खिलेगा रंग …

ब्रेकिंग न्यूज़