27.9 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
गजब है खेल : दवा के नमूने फेल, आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज
उत्तर प्रदेश

गजब है खेल : दवा के नमूने फेल, आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज

  • विनोद मिश्रा

बांदा। अजब और गजब की स्थिति है। मेडिकल स्टोरों में घटिया जीवनवर्धक दवायें बिक रही हैं। औषधि सुरक्षा विभाग ने दवाओं के सैंपल जांच को भेजे थे। नमूने फेल होने पर औषधि निरीक्षक ने दवा निर्माता कंपनी एवं विक्रेता सहित चार के खिलाफ सीजेएम न्यायालय में मुकदमा दर्ज कराया है।

गजब है खेल : दवा के नमूने फेल, आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Amazing game: Drug samples fail, case registered against eight

औषधि निरीक्षक श्रीकांत गुप्ता ने बताया कि उन्होंने 9 जून 2021 को दिनेश मेडिकल स्टोर बाला जी फार्मेसी में छापा मारा था। यहां कैप्सूल पेंटालाक- डीएसआर संदिग्ध मिला। इसका नमूना जांच के लिए लैब भेजा गया था। 12 अगस्त 2023 को रिपोर्ट आई थी, जिसमें नमूना फेल बताया। बताया कि कैप्सूल डोमपेरी डोन मानक से काफी कम था। मेडिकल स्टोर संचालक सहित कानपुर फार्मासिस्ट कंपनी नई दिल्ली, मेसर्स ड्रग फार्म लैब इंडिया हरियाणा को नोटिस देकर जवाब मांगा। बाद में पता चला कि यह दवा औषधि निर्माता कंपनी लिमेक्स फार्मा चंडीगढ़ से मंगाई थी। इन सभी को नोटिस दिया गया, पर किसी ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इनके खिलाफ सीजेएम न्यायालय में मुकदमा दायर किया गया है।

गजब है खेल : दवा के नमूने फेल, आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Amazing game: Drug samples fail, case registered against eight

उधर, 28 सितंबर 2020 को मानस मेडिकल स्टोर स्वराज कालोनी में छापा मारा था। वहां तमाम दवाएं संदिग्ध मिलीं। जांच के लिए कैप्सूल रैबीटेम-डीएसआर का सैंपुल भेजा। जांच रिपोर्ट में यह अधोमानक मिली। इसमें सोडियम की कमी थी। दवा निर्माता कंंपनी आर्पिक फार्मा अहमदाबाद के मैनेजर मनोहर लाल जायसवाल सहित राजेंद्र व गोविंद, पुष्पा पटेल को नोटिस देकर जवाब मांगा। संतोषजनक जवाब न देने पर चारों के खिलाफ सीजेएम न्यायालय में ड्रग एंव कास्मेटिक अधिनियम के तहत मुकदमा दायर किया है। इसमें इन्हें दो से पांच लाख तक जुर्माना व दो साल तक की कैद हो सकती है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश का ऐतिहासिक शंखनाद: अहिल्याबाई के ‘आदर्शों’ का किया बखान

City News Uttar Pradesh

फरियादियों के साथ न करें अभद्रता, गंभीरता से सुनें फरियाद : एसपी अभिनंदन

गांवों में सफाई न होने से गंदगी के बीच दीवाली मनी : लोग दिखे दुखी

City News Uttar Pradesh

जिले में स्वतंत्रता दिवस आयोजन की रही धूम : ध्वजारोहण के साथ ही हुये विभन्न आयोजन

धिक्कार है इस पिता को : पुत्रियों से अश्लीलता पर रिपोर्ट दर्ज

बांदा : चाकू से भयभीत कर महिला से दुष्कर्म करने का आरोप ! …

ब्रेकिंग न्यूज़