City News Uttar Pradesh
डीएम की मंशा को ठेंगा ! अवैध खनन एवं परिवहन रोकने में टास्क फोर्स नाकाम
उत्तर प्रदेश

डीएम की मंशा को ठेंगा ! अवैध खनन एवं परिवहन रोकने में टास्क फोर्स नाकाम

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। डीएम “नगेन्द्र प्रताप की ईमानदार मंशा को बेईमान और निकम्मों नें नाकामयाब” कर दिया है ? “अवैध खनन एवं परिवहन पर रोक के लिये गठित टास्क फोर्स कर्तव्य विमुख” हैं। कार्यवाई के नाम पर “सिर्फ खानापूरी” हो रही हैं। खनन “ठेकेदार इस टास्क फोर्स के संदर्भ में कहते हैं सइयां हैं कोतवाल डर काहे” का।

डीएम नगेन्द्र की अपील: "दे गौवंशों के नाम तेरा भला करेंगे राम"

दरअसल जिलाधिकारी नगेन्द्र प्रताप एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में उपखनिजों के अवैध खनन एवं परिवहन तथा ओवरलोडिंग के विरूद्ध टास्क फोर्स तहसील वार गठित हुई। इसमें सभी उपजिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी,वाणिज्य कर अधिकारी, खान अधिकारी, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, खान निरीक्षक शामिल हैं। पर यह “कर्तव्य पथ पर सही फर्राटे” नहीं भर रहे। “कार्यवाई के नाम पर खाना पूरी” हैं।

डीएम की मंशा को ठेंगा ! अवैध खनन एवं परिवहन रोकने में टास्क फोर्स नाकाम

जिले की “विशेष कर पैलानी, जसपुरा, खपटिहा, मटौंध, थाना क्षेत्रों की बालू खदानें अवैध खनन का जहां इतिहास रच” रहीं हैं वहीं इन “खदानों को जानें वाले रास्तों पर रोजाना रात -दिन सैकड़ों ट्रक एवं डम्फर ओवर लोड सुविधा शुल्क के सहारे बेखौफ” चल रहे हैं। निरीक्षण की खाना पूरी है। इसी खानापूरी के क्रम में 4 नवंबर से 7 नवंबर तक तहसील सदर अन्तर्गत 19 वाहन, तहसील नरैनी अन्तर्गत 2 वाहन, तहसील बबेरू अन्तर्गत 3 वाहन, तहसील पैलानी अन्तर्गत 4 एवं तहसील अतर्रा अन्तर्गत 7 वाहन निरूद्ध किये गये।

डीएम की मंशा को ठेंगा ! अवैध खनन एवं परिवहन रोकने में टास्क फोर्स नाकाम

इस प्रकार टास्क फोर्स द्वारा 35 वाहनों को उपखनिजों बालू, मोरम ओवरलोडिंग के आरोप में विभिन्न थानों में निरूद्ध कराये गये। जबकि “ईमान दारी से सही निरीक्षण हो तो रोजाना लगभग तीन हजार ट्रक जहां ओवर” लोड में पकड़े जायेंगे वहीं “करोड़ों रुपया अवैध खनन पर बतौर जुर्माना” मिल सकता है। पर बालू की “लूट के हमाम में सभी जिम्मेदार नंगे” हैं। हम अवैध खनन एवं परिवहन के “लाईव प्रसारण” दिखायेंगे जिनकी बाकायदा रिकार्डिंग करा रहे हैं। फिलहाल “डीएम को सचेत कर रहे हैं की योगी को बदनाम” होने से बचायें।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

-*.369

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

नवरात्रि का पहला दिन, मंदिरों में देवी भक्तों का लगा तांता …

बाट-माप शुल्क वृद्धि से ‘भड़का’ व्यापार जगत: सरकार के खिलाफ ‘आर-पार’ की दी ‘चेतावनी’

City News Uttar Pradesh

जिला अस्पताल में सिटी का बज गया बैंड : प्राइवेट केंद्रों की हो गई शुभ दीपावली

City News Uttar Pradesh

बांदा में कांग्रेस को झटका : पूर्व सांसद पुत्र राजेश दुबे भाजपा में शामिल

City News Uttar Pradesh

डीएम दीपा रंजन की न्याय प्रियता का बजा डंका: मुर्दा व्यक्ति साबित हो गया जिंदा

City News Uttar Pradesh

जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित समेत दर्जनों कार्यकर्ता हाउस अरेस्ट: सीएम का कर रहे थे विरोध

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़