
- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले की “अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित नरैनी विधानसभा सीट” पर “भाजपा में टिकट” को लेकर “महाभारत छिड़” गया है। “लड़ाई फिलहाल दो योद्धाओं के बीच” है।
एक तरफ “दूसरी पारी के लिए कठिन तपस्या” कर रहीं वर्तमान विधायक ओम मणि वर्मा हैं तो “दूसरी तरफ पूरी ताकत से वापसी की जंग लड़” रहे पूर्व विधायक राजकरण कबीर।
वर्तमान विधायक ओम मणि वर्मा “विकास के नाम पर टिकट मांग” रहीं हैं। उनका “दावा” है कि “कार्यकाल में क्षेत्र में कराए गए सड़क, पानी, पर्यटन और जनसुविधा के काम जमीन पर दिख” रहे हैं और यही उनकी “सबसे बड़ी ताकत” है। साथ ही “प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय संगठन” तक उनकी “सीधी पहुंच” को भी उनके खेमे में “बड़ा प्लस प्वाइंट” माना जा रहा है।
उधर पूर्व विधायक राजकरण कबीर “जनाधार और संगठन” की “पकड़ के दम पर ताल ठोक” रहे हैं। “देवतुल्य कार्यकर्ताओं और बूथ स्तर तक उनकी मजबूत पकड़” आज भी “बरकरार” है। उनकी “पत्नी महुआ की ब्लॉक प्रमुख” हैं जो उनके “सियासी कद को और मजबूत” करती है। “पिछली बार टिकट कटने की कसक आज भी क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में महसूस होती है और वही कसक इस बार उनके लिए सहानुभूति” बन रही है।
हालांकि “टिकट की दौड़ में कई और चेहरे भी उछल” रहे हैं, लेकिन “असली घमासान ओम मणि और राजकरण कबीर के बीच ही दिख” रहा है। अब “सबकी नजरें भाजपा हाईकमान” पर हैं कि वह इन “दोनों पर दांव लगाएगा या किसी अन्य” पर ?
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
