– अल्प बचत अभिकर्ता संघ का सपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न
- विनोद मिश्रा
बांदा : अल्प बचत अभिकर्ता संघ शपथ ग्रहण समारोह एवं अभिकर्ता सम्मेलन का आयोजन सिटी मैरिज हाल रामलीला मैदान के बगल में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय अल्प बचत अभिकर्ता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पृथ्वीश भट्टाचार्य ने दीप प्रज्जवलित कर किया। मुख्य अतिथि सदर विधायक ने कहा कि अभिकर्ताओं की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाते हुए निस्तारित करवाया जाएगा। इसके पूर्व स्थानीय पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई गई।

जनपद के सभी महिला अभिकर्ता एवं पुरुष अभिकर्ताओं के द्वारा राष्ट्रीय पदाधिकारियों एवं प्रदेश के पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया। इसके उपरांत कार्यक्रम में आए हुए राष्ट्रीय एवं प्रदेश के पदाधिकारियों ने स्थानीय सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई और अपने पद का ईमानदारी से निर्वहन करने की प्रतिज्ञा दिलाई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, भाजपा जिला अध्यक्ष रामकेश निषाद और राकेश जैन सहायक निदेशक बचत उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि सदर विधायक श्री द्विवेदी ने कहा कि राष्ट्रीय अल्प बचत अभिकर्ता संघ के सदस्यों अभिकर्ताओं की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाया जाएगा।

उन्होंने अभिकर्ताओं की सभी समस्याओं के निराकरण का हर संभव भरोसा दिलाया। अभिकर्ता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पृथ्वीश भट्टाचार्य ने कहा की संगठन को मजबूत बनाने के लिए हम सभी को मिलकर अधिक से अधिक सदस्य बनाने पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इस प्रकार संघ को मजबूत बनाया जा सकता है। साथ ही सभी अभिकर्ताओं को भरोसा दिलाया की अब किसी भी अभिकर्ता का शोषण नहीं होने दिया जाएगा। यदि किसी भी प्रकार की समस्या हमारे अभिकर्ता साथी पर आती है तो वह तत्काल अपने जिला के पदाधिकारियों तक पहुंचाएं। पदाधिकारी उन समस्याओं को हम तक पहुंचाएंगे। हम अपने स्तर पर उसमें कार्यवाही करवाएंगे। किसी भी अभिकर्ता को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार अग्रवाल, जिला महामंत्री रमेश चंद्र गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक रामबाबू गुप्ता, सुधीर तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष बसंत गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष रामबाबू गुप्ता, संगठन मंत्री मुन्ना लाल गुप्ता, अशोक जैन, सुमन सिंह, दिलीप गुप्ता, अशोक श्रीवास्तव, विकास बाजपेई, लीला सोनी, कामता निगम, संतोषी गुप्ता, आरपी निगम, रामलली अवस्थी, मधु देवी, आशीष दीक्षित, डीडी साहू, मोहम्मद इरफान आदि लोग उपस्थित रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
