27.7 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
समाजवादी पार्टी की खुली चिट्ठी: शिवपाल और ओपी राजभर को अखिलेश की दो टूक, कहा- जहां ज्यादा सम्मान मिले, आप वहां जाने के लिए आजाद
उत्तर प्रदेशराजनीति

समाजवादी पार्टी की खुली चिट्ठी: शिवपाल और ओपी राजभर को अखिलेश की दो टूक, कहा- जहां ज्यादा सम्मान मिले, आप वहां जाने के लिए आजाद

  • ( ब्यूरो रिपोर्ट )

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने शनिवार को दो पत्र जारी कर उत्तर प्रदेश की राजनीति में खलबली मचा दी है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में समाजवादी पार्टी के साथ अपनी पार्टी का गठबंधन करने वाले शिवपाल सिंह यादव और ओम प्रकाश राजभर को समाजवादी पार्टी ने फ्री कर दिया है। ओम प्रकाश राजभर के बाद शिवपाल सिंह यादव ने भी समाजवादी पार्टी को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

समाजवादी पार्टी की खुली चिट्ठी: शिवपाल और ओपी राजभर को अखिलेश की दो टूक, कहा- जहां ज्यादा सम्मान मिले, आप वहां जाने के लिए आजाद
Samajwadi Party’s open letter: Akhilesh’s bluntly to Shivpal and OP Rajbhar, said – where you get more respect, you are free to go there

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह ने समाजवादी पार्टी के गठबंधन से मुक्त होने का आफर मिलने पर कहा कि मैं वैसे तो सदैव से ही स्वतंत्र था। शिवपाल सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी का पत्र जारी होने के बाद एक ट्वीट से अपनी बात कही है। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि आज समाजवादी पार्टी का पत्र जारी कर मुझे औपचारिक स्वतंत्रता देने के लिए सहृदय धन्यवाद। राजनीतिक यात्रा में सिद्धांतों एवं सम्मान से समझौता अस्वीकार्य है।

समाजवादी पार्टी की खुली चिट्ठी: शिवपाल और ओपी राजभर को अखिलेश की दो टूक, कहा- जहां ज्यादा सम्मान मिले, आप वहां जाने के लिए आजाद
Samajwadi Party’s open letter: Akhilesh’s bluntly to Shivpal and OP Rajbhar, said – where you get more respect, you are free to go there

वहीं, राजभर के लिए जारी किए गए पत्र में संदेश दिया गया है कि ओमप्रकाश राजभर जी, सपा लगातार भाजपा के खिलाफ लड़ रही है। आपका भाजपा के साथ गठजोड़ है और आप लगातार भाजपा को मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं। अगर आपको लगता है कि कहीं ज्यादा सम्मान मिलेगा तो आप वहां जाने के लिए स्वतंत्र हैं। पत्र जारी होने के बाद माना जा रहा है कि सपा ने राजभर की पार्टी सुभासपा से गठबंधन तोड़ने का औपचारिक एलान कर दिया है।

समाजवादी पार्टी की खुली चिट्ठी: शिवपाल और ओपी राजभर को अखिलेश की दो टूक, कहा- जहां ज्यादा सम्मान मिले, आप वहां जाने के लिए आजाद
Samajwadi Party’s open letter: Akhilesh’s bluntly to Shivpal and OP Rajbhar, said – where you get more respect, you are free to go there

पत्र जारी होने के बाद राजभर ने कहा कि मैं उनको सुझाव देता रहा लेकिन उनको मेरी यही बात बुरी लगी। उनको सुर में सुर मिलाकर बात करने वाला नेता चाहिए। मैं आज भी कह रहा हूं कि वो पाल, प्रजापति और कश्यप किसी को भी पार्टी में जगह देना नहीं देना चाहते। अगर मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलूं तो बुरा है लेकिन वो या उनके पिता मुलायम सिंह मिलें तो अच्छा है।मैं जिससे चाहता हूं उससे मिलता हूं। मेरे संबंधों पर कोई उंगली नहीं उठा सकता। अगर कोई सोचे कि मैं वही करूं जो वो कहे तो ये नहीं हो सकता। मैं किसी का गुलाम नहीं हूं।

राजभर ने कहा कि ईश्वर करे कि वो एसी से बाहर न निकलें। वह एसी घर में बने रहने के लिए है। दलितों व वंचितों की लड़ाई उनके बस की नहीं है। मैंने दलितों-पिछड़ों की हिस्सेदारी मांगी लेकिन उन्होंने कभी गंभीरता से नहीं लिया। मैंने आजमगढ़ के लिए कई नाम सुझाए लेकिन उनको सिर्फ यादव और मुसलमान उम्मीदवार ही चाहिए था। राजभर ने कहा कि अभी तो दो ही लेटर जारी हुए हैं, 2024 का चुनाव आने दो फिर देखना कितने लेटर जारी होंगे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : बाबू केदार नाथ :” हम तुम्हें यूं भुला न पायेगे” …

बुंदेलखंड पर योगी सरकार ने दिखाई मेहरबानी, कृषि-पर्यटन और स्वास्थ्य सेवाओं पर किया फोकस

Banda : माफिया डान मुख्तार की जेल में नहीं चल पा रही मुख्तारी! कड़ी निगरानी ! …

खाद धांधली का विस्फोट: हाईवे पर फूटा ‘अन्नदाताओं’ का गुस्सा, प्रशासन की खुली पोल

City News Uttar Pradesh

अवैध ई-रिक्शा और ऑटो पर बड़ी कार्रवाई: 25 से अधिक वाहन जब्त

बांदा में ‘हरित घोटाले’ का सूखा: 64 लाख पौधे रोपे, 32 लाख कागज पर ‘शहीद’

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़