26 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
सदन पहुंचा नीट पेपर लीक मामला: राहुल गांधी ने सरकार पर किया नॉन-स्टॉप हमला, माइक बंद होने का लगाया आरोप
देश विदेशराजनीति

सदन पहुंचा नीट पेपर लीक मामला: राहुल गांधी ने सरकार पर किया नॉन-स्टॉप हमला, माइक बंद होने का लगाया आरोप

  • शरद मिश्रा

नई दिल्ली। लोकसभा सत्र में विपक्ष बार-बार नीट पेपर लीक मामले को सदन में उछाल रहे हैं। आज लोकसभा के पहले सत्र के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने माइक बंद होने को लेकर सदन में हंगामा किया। दरअसल, राहुल नीट पेपर मामले को लेकर चर्चा करने की मांग कर रहे थे। जिसपर स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि विपक्ष को नीट मामले पर चर्चा करने के लिए आगे समय दिया जाएगा। हंगामे के चलते लोकसभा में कार्यवाही 1 जुलाई तक स्थगित कर दी गई।

सदन पहुंचा नीट पेपर लीक मामला: राहुल गांधी ने सरकार पर किया नॉन-स्टॉप हमला, माइक बंद होने का लगाया आरोप
NEET paper leak case : Rahul Gandhi attacks the government non-stop, accuses of mic being switched off

बता दें कि, 24 जून से 18वीं लोकसभा का पहला सत्र शुरू हुआ है। जोकि 3 जुलाई तक चलेगा। गौरतलब है कि, राहुल गांधी ने माइक बंद किए जाने का आरोप तब लगाया जब सदन में दोनों पक्षों के बीच नीट पेपर लीक मुद्दे को लेकर बहसबाजी चल रही थी। जिसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि यहां ऐसा कोई बटन नहीं होता है जिससे माइक बंद किया जाए। नीट पेपर लीक को लेकर सदन में हंगामा देशभर में नीट पेपर लीक को लेकर लोग जमकर हंगामा कर रहे हैं।

सदन पहुंचा नीट पेपर लीक मामला: राहुल गांधी ने सरकार पर किया नॉन-स्टॉप हमला, माइक बंद होने का लगाया आरोप
NEET paper leak case r: Rahul Gandhi attacks the government non-stop, accuses of mic being switched off

वहीं, सदन में विपक्ष भी नीट पेपर लीक को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश कर रही है। साथ ही, विपक्ष केंद्र सरकार से इस मामले में स्पष्टीकरण की भी मांग कर रही है। पहले सत्र में हो रहे शपथ ग्रहण के बीच विपक्ष ने नीट पेपर को लेकर नारेबाजी की। वहीं, आज फिर से विपक्षी नेताओं ने पेपर लीक मामले को सदन में उठाकर हंगामा किया। इसी बीच राहुल गांधी ने माइक बंद होने का भी आरोप लगाया। लोकसभा में घमासान लोकसभा सत्र के दौरान विपक्ष दल के सांसद लगातार नीट पेपर मामले पर चर्चा करने की मांग कर रहे थे। इस पर ध्वनिमत से चुने गए स्पीकर ओम बिरला ने कहा, ‘विपक्ष को जब चर्चा करने का समय दिया जाए तब वह अपनी बात सदन में रखें।

सदन पहुंचा नीट पेपर लीक मामला: राहुल गांधी ने सरकार पर किया नॉन-स्टॉप हमला, माइक बंद होने का लगाया आरोप
NEET paper leak casee: Rahul Gandhi attacks the government non-stop, accuses of mic being switched off

आपको अपनी बात रखने का पर्याप्त समय दिया जाएगा।’ इसी के साथ बिरला ने पक्ष को भी नीट मामले में जवाब देने के लिए कहा। स्पीकर ओम बिरला ने कहा, जब आपको समय दिया जाए तो आप अपने सवाल रखें। आप जितना समय लेना चाहते हैं उतना ले सकते हैं। इसके बावजूद विपक्ष हंगामा करता रहा। जिसपर स्पीकर ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से सदन की मर्यादाओं का सम्मान और पालन करने की गुजारिश की। राहुल गांधी ने स्पीकर से माइक बंद होने की बात कही। जिसपर बिरला ने कहा, मैं माइक बंद नहीं करता हूं, पूर्व में भी आपको व्यवस्था दी गई थी, यहां कोई बटन नहीं होता।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

81 साल के आसाराम को उम्रकैद: शिष्या से आश्रम में किया था दुष्कर्म, 10 साल पहले दर्ज हुई थी एफआईआर

City News Uttar Pradesh

बांदा नगर पालिका अनुसूचित जाति के लिये होगी आरक्षित ? गुलाबी सुगबुगाहट से बेचैनी !

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश ने भाजपा की जीत पर जताई खुशी: बोले- खत्म हुई झूठ और लूट की राजनीति

City News Uttar Pradesh

बांदा सदर में ‘तय’ हो गया 2027 का नतीजा ! गली-गली गूंज रहा ‘जय प्रकाश तय प्रकाश’ !

City News Uttar Pradesh Desk

मायावती भाजपा की एजेंट, जमकर बरसे रामगोपाल : फिर से सत्ता मिली तो बीजेपी बदल देगी संविधान

City News Uttar Pradesh

एक्टर ऋतिक रोशन ने दिल्ली हाईकोर्ट में किया दावा, पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा को दी चुनौती

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़