26.1 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया ने सीएम योगी को लिखा पत्र: बोलीं- नौकरियों में पिछड़े और दलितों की हो रही अनदेखी
उत्तर प्रदेश

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया ने सीएम योगी को लिखा पत्र: बोलीं- नौकरियों में पिछड़े और दलितों की हो रही अनदेखी

  • शरद मिश्रा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में ओबीसी समाज की नियुक्ति को लेकर एनडीए में ही सवाल उठने लगे हैं। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर कहा कि ओबीसी अभ्यर्थियों की नियुक्ति को लेकर भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए।
मुख्यमंत्री को लिखे अपने पत्र में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की साक्षात्कार वाली नियुक्तियों में ओबीसी, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों को यह कहकर छांट दिया जाता है कि वह योग्य नहीं हैं और बाद में इन पदों को अनारक्षित घोषित कर दिया जाता है।

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया ने सीएम योगी को लिखा पत्र: बोलीं- नौकरियों में पिछड़े और दलितों की हो रही अनदेखी
Union Minister Anupriya wrote a letter to CM Yogi: said- backward and Dalits are being ignored in jobs

उन्होंने पत्र में लिखा कि आप भी सहमत होंगे कि अन्य पिछड़े वर्ग, अनुसूचित जाति और जनजाति से आने वाले अभ्यर्थी भी इन परीक्षाओं में न्यूनतम अर्हता की परीक्षा अपनी योग्यता के आधार पर ही पास करते हैं और अपनी योग्यता के आधार पर ही इन साक्षात्कार आधारित परीक्षाओें के लिए अर्ह पाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि नियुक्ति प्रक्रिया भले ही कई बार में पूरी हो लेकिन हर हाल में सीटें उन्हीं वर्गों से भरी जाएं जिनके लिए आरक्षित की गई हों न कि योग्य नहीं होने की बात कहकर सीटों को अनारक्षित कर दिया जाए। बता दें कि यह पहली बार है जब अनुप्रिया पटेल ने राज्य की भाजपा सरकार पर इस तरह के सवाल उठाए हैं। वह 2014 से ही केंद्र में मोदी सरकार की सहयोगी रही हैं। वहीं, राज्य में भी एनडीए में शामिल हैं।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पंचायत चुनाव : कुशल रणनीतिकार बन उभरे विधायक प्रकाश …

डीआईजी की अपराध समीक्षा बैठक : महिला अपराधों की रोकथाम के लिए करें कड़े प्रयास

City News Uttar Pradesh

यूपी- एमपी प्रांतो के किसानों के बीच गौवंशों “डे नाइट” मैच !

डीएम के औचक निरीक्षण में बच्चे नहीं सुना पाए राष्ट्रगान, प्रधानाध्यापिका को किया निलंबित, स्कूली बच्चों के साथ डीएम ने किया भोजन

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश घोसी उप चुनाव में भाजपा की जीत के लिये बन गये हैं ब्रम्हास्त्र !

City News Uttar Pradesh

गौशाला, आवास और हैंडपंप मरम्मत में घोटाला: तिलौसा पंचायत में बड़ा भ्रष्टाचार उजागर

ब्रेकिंग न्यूज़