- ब्यूरो रिपोर्ट
लखनऊ। समाजवादी पार्टी में उपेक्षा की बात कहकर सभी पदों से और विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य को राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया है। राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के संरक्षक और संस्थापक साहब सिंह धनखड़ ने गुरुवार को स्वामी प्रसाद मौर्य को पार्टी का अध्यक्ष घोषित किया। बता दें कि दो दिन पहले यानी मंगलवार को स्वामी प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी छोड़ दी थी।

सपा के महासचिव पद से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने एमएलसी पद से इस्तीफा दे दिया। एमएलसी पद से इस्तीफा देने के बाद स्वामी प्रसाद ने अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव और सपा से मेरा वैचारिक मतभेद रहा है. मैं स्वच्छ राजनीति में विश्वास करता हूं। अखिलेश यादव समाजवादी विचारधारा के खिलाफ जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मुझे मुलायम सिंह यादव के साथ भी काम करने का अनुभव है। वे कट्टर समाजवादी नेता थे। जो लोग उनकी विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं वे उनकी विचारधारा पर नहीं चल पा रहे हैं। अफसोस की बात है। इससे पहले उन्होंने अखिलेश यादव पर भेदभाव करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि पार्टी में उनकी अनदेखी की जा रही थी। सपा के कई नेताओं की बयानबाजी से हम दुखी थे।
– यूपी में स्वामी प्रसाद मौर्य एक बड़ा चेहरा
उत्तर प्रदेश में यादव और कुर्मियों के बाद ओबीसी में तीसरा सबसे बड़ा जाति समूह मौर्य समाज का है। यूपी में करीब 7 फीसदी मौर्य-कुशवाहा की आबादी है, लेकिन करीब 15 जिलों में 15 फीसदी के करीब है। प्रदेश में मौर्य, कुशवाहा, शाक्य, सैनी समाज के 12 विधायक चुन कर 2022 में आए हैं। यहां एक दर्जन लोकसभा सीट पर मौर्य समुदाय का वोट दो लाख से साढ़े तीन लाख है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
