City News Uttar Pradesh
सतीश मिश्रा का भाजपा पर हमला, बोले हमारे लिए भाजपा "दुश्मन नंबर वन" !
उत्तर प्रदेशराजनीति

सतीश मिश्रा का भाजपा पर हमला, बोले हमारे लिए भाजपा “दुश्मन नंबर वन” !

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बहुजन समाज पार्टी के राष्‍ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने अतर्रा कस्बे में आयोजित विशाल जन सभा में भाजपा पर तगड़ा राजनीतिक हमला बोला। कहा ”हमारे लिए भाजपा दुश्मन नंबर एक है” क्योंकि उन्होंने पूरे प्रदेश को तबाह कर रखा है, महिला दुखी, किसान दुखी, नौजवान दुखी, सब दुखी हैं. सरकार कहती है कि हम महिलाओं की सुरक्षा कर रहे हैं, लेकिन हर दो घंटे में एक महिला के साथ बलात्‍कार हो रहा है।

सतीश मिश्रा का भाजपा पर हमला, बोले हमारे लिए भाजपा "दुश्मन नंबर वन" !
Satish Mishra attacks BJP, says BJP is “enemy number one” for us

उन्होंने कहा कि हाथी सबका साथी हैं।उत्तर प्रदेश के जितने मतदाता हैं हाथी उनका साथी है. बसपा का चुनाव निशान हाथी है उन्होंने कहा, ‘‘ आजकल उत्तर प्रदेश में कोई कांग्रेस का नाम नहीं ले रहा है, उसके पास न घर रह गया, न जमीन रह गई।
बसपा महासचिव ने भाजपा सरकार पर ब्राह्मण समाज के साथ अत्याचार का आरोप लगाते हुए कहा कि योगी सरकार ने 500 ब्राह्मणों को ठोंक (मुठभेड़ में मार गिराया) दिया। खुलकर ब्राह्मणों की हत्या हो रही है, एकाउंटर हो रहा है।

सतीश मिश्रा का भाजपा पर हमला, बोले हमारे लिए भाजपा "दुश्मन नंबर वन" !
Satish Mishra attacks BJP, says BJP is “enemy number one” for us

उन्होंने कहा, ”दलित समाज का व्यक्ति भाजपा की शक्ल भी नहीं देखना चाहता है, वह तो चट्टान की तरह बहन मायावती जी के पीछे खड़ा है. तंज कसा की भाजपा वाले दलित की झोपड़ी में खाना खाने अपने घर से खाना लेकर जाते हैं, बहन जी झोपड़ियों में नाटक करने नहीं जाती हैं, वह झोपड़ियों में जो लोग रह रहे हैं उनको झोपड़ी से निकालकर मुफ्त में मकान देने का काम करती हैं और 20 लाख से ऊपर तो पहले ही मकान दे चुकी हैं।

सतीश मिश्रा का भाजपा पर हमला, बोले हमारे लिए भाजपा "दुश्मन नंबर वन" !
Satish Mishra attacks BJP, says BJP is “enemy number one” for us

जिन्हें टिकट नहीं मिलता वो पैसा लेनें का आरोप लगाते हैं। इस तरह के आरोप वे लोग लगाते हैं जिनको टिकट नहीं मिलता है।जो पार्टी के साथ गद्दारी करेगा और उसे धोखा देगा उसे पार्टी से बाहर किया जाएगा। मिश्र ने उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद बसपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनने का दावा किया और कहा कि बसपा सीबीआई से डरने और दबने वाली नहीं हैं।
सभा की उल्लेखनीय बात यह रही की इस अत्यंत सर्द माहौल में बसपा नेता जयराम सिंह बछेऊरा के नेतृत्व में बसपा नेताओं नें जनता का जमावड़ा कर अपनी संगठन क्षमता का अद्भुत सराहनीय परिचय दिया।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी में कोरोना कहर : बोर्ड की परीक्षाएं की गई स्थगित रात्रि कर्फ्यू के समय में भी बदलाव ! …

एबीएसए को घूस लेते एंटी करप्शन टीम ने दबोचा: मुकदमा दर्ज

कुएं में उतराते मिले सगी बहनों के शव : भाई से झगड़ा होने के बाद हुईं थीं लापता, पुलिस जांच में जुटी

City News Uttar Pradesh

बांदा में नमामि गंगे ‘सूखी’: पानी को ‘तरसते’ ग्रामीण, सिस्टम की ‘खुली’ पोल !

City News Uttar Pradesh

पालिका अध्यक्ष मालती शहर में अतिक्रमण से चिंतित: व्यापारियों से मांगा सहयोग

City News Uttar Pradesh

यूपी बोर्ड पेपर लीक कांड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हुए सख्त, दोषियों पर रासुका लगाने के दिए निर्देश

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़