26.6 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
विधवा की चीख: 30 साल बाद घर से हुई बेदखल, जेठ-देवर ने हड़प ली पति की विरासत
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

विधवा की चीख: 30 साल बाद घर से हुई बेदखल, जेठ-देवर ने हड़प ली पति की विरासत

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। यह “दर्दनाक कहानी एक विधवा की चीख” है। 30 साल जिस घर को अपना खून-पसीना दिया, उसी घर से लात मारकर निकाल दिया गया। आरोप बेहद संगीन है। जेठ और देवरों ने मिलकर राजस्व रिकॉर्ड में हेराफेरी की, पति का नाम मिटाया और पूरी जायदाद हड़प ली।

विधवा की चीख: 30 साल बाद घर से हुई बेदखल, जेठ-देवर ने हड़प ली पति की विरासतमामला बांदा जिले के बेरांव गांव, तहसील बबेरू का है। यहां की मिथलेश पत्नी स्व. लवकुश ने 13 जुलाई को जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर न्याय की गुहार लगाई, विधायक ओम मणि वर्मा नें भी डीएम को पत्र लिखा लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी जांच के नाम पर सिर्फ खामोशी है!

विधवा की चीख: 30 साल बाद घर से हुई बेदखल, जेठ-देवर ने हड़प ली पति की विरासतमिथलेश के मुताबिक उनकी शादी 30 साल पहले लवकुश से हुई थी। लवकुश के दो भाई शिवविलास औऱ श्रवण भी हैं। पति की बीमारी के बाद इलाज में सबने साथ दिया, लेकिन मौत के बाद खेल शुरू हुआ। आरोप है कि जेठ शिवविलास और देवर श्रवण ने राजस्व कर्मचारियों से मिलकर परिवार रजिस्टर और खतौनी में गड़बड़ी कर दी। मृतक पिता रघुनंदन की विरासत में सिर्फ अपना नाम चढ़वा लिया। लवकुश मिथलेश का नाम पूरी तरह गायब कर दिया। जब मिथलेश ने अपना हक मांगा तो जवाब मिला “तुम्हारा यहां कोई हिस्सा नहीं। जहां जाना है जाओ।”

विधवा की चीख: 30 साल बाद घर से हुई बेदखल, जेठ-देवर ने हड़प ली पति की विरासतपत्र में मिथलेश ने लिखा ह़ै की “मैं अब बूढ़ी हो चुकी हूं। कमाने लायक नहीं हूँ। मायके में कोई नहीं। देवर के 5 बेटे हैं, फिर भी मुझे घर से निकाल दिया। अगर न्याय नहीं मिला तो मुझे भीख मांगनी पड़ेगी।” प्रश्न यह है कि 30 साल तक ससुराल की सेवा करने वाली महिला को क्या यही इनाम मिला? आखिर पीड़िता को प्रशासन न्याय दिलायेगा या नहीं !

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अध्यक्ष मालती गुप्ता खाटू जन्मोत्सव पर भाव विभोर: उनका नृत्य बना आकर्षण

City News Uttar Pradesh

News- गाय बचाओ किसान बचाओ पदयात्रा निकाल रहे कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज…

City News Uttar Pradesh

ईरानी गैंग का पर्दाफाश: सर्राफा कारोबारियों को बनाते थे निशाना, पुलिस द्वारा ‘जेवर’ बरामद

सपा विधायक विशम्भर नें लगाई ललकार: ‘गरीबों की लड़ाई’ में भरी ‘हुंकार’

City News Uttar Pradesh

आयुक्त दिनेश सिंह को आया गुस्सा : एयरपोर्ट व बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे की गति हो तेज …

विकास की मिसाल बना मोदी मॉडल: 11 साल भाजपा की यात्रा पर मीडिया वार्ता

ब्रेकिंग न्यूज़