29.3 C
Lucknow
October 19, 2026
City News Uttar Pradesh
सपा नेता अशोक सिंह की 'हुंकार': एक महीने में शुरू हो तिंदवारी-पैलानी सड़क का चौड़ीकरण
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

सपा नेता अशोक सिंह की ‘हुंकार’: एक महीने में शुरू हो तिंदवारी-पैलानी सड़क का चौड़ीकरण

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। ग्रामीण इलाकों की जर्जर सड़कों को लेकर सपा के वरिष्ठ नेता अशोक सिंह गौर ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने तिंदवारी-बिछ वाही-बागिया से पिपरहरी होते हुए पैलानी मार्ग तक 20 किमी सड़क के चौड़ीकरण का काम एक महीने के भीतर शुरू कराने की मांग की है। अशोक सिंह ने जिलाधिकारी और पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता से मुलाकात कर इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया।

ब्रिटिश कालीन डाक बंगला बना 'भूतों' का अड्डा: भर रहा आहें, सपा नेता अशोक सिंह नें प्रशासन को दिया मंत्र !अशोक सिंह गौर ने कहा कि इस सड़क के चौड़ीकरण का प्रस्ताव बहुत पहले ही लोक निर्माण विभाग से स्वीकृत हो  चुका है। ठेकेदार का अनुबंध भी हो गया है। उन्होंने कहा “ये सड़क तिंदवारी, बिछवाही, बागिया जैसे दर्जनों गांवों को जोड़ती है। बरसात में यहां आवागमन दूभर हो जाता है। किसानों और छात्रों को सबसे ज्यादा दिक्कत होती है।” नेता जी अशोक सिंह के दबाव के बाद अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन दिया है कि एक महीने के भीतर इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। अशोक सिंह ने कहा कि “अगर तय समय में काम शुरू नहीं हुआ तो हम सड़क पर उतरकर आंदोलन” करेंगे। जनता को अब और इंतजार नहीं कराया जा सकता।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

वाह भाई वाह : जिले में गेहूँ खरीद पूरी, भुगतान करोड़ों में “ठन-ठन गोपाल” …

डीएम अमित ‘मौत का खेल’ कराएंगे बंद: 58 लाख का ‘पुलों’ पर लगेगा ‘सुरक्षा कवच’

City News Uttar Pradesh Desk

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील की बाईक रैली में गूंजा: मेरी शान तिरंगा है

City News Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश में चलेंगी प्राइवेट बसें : हर जिले में बनेंगे इसके बस अड्डे

आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र का ऐलान: 15 अगस्त को शराब की दुकानें रहेगी बंद, आदेश तोड़ा तो दंड

City News Uttar Pradesh

नसीमुद्दीन की एंट्री: आज़म की विरासत, सिद्दीकी की ताकत, सपा में भर रहा ‘पॉलिटिकल वैक्यूम’ ?

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़