28.2 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

वाह भाई वाह : जिले में गेहूँ खरीद पूरी, भुगतान करोड़ों में “ठन-ठन गोपाल” …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा । जिले में गेहूँ की खरीद पूरी हो गई, परभुगतान के नाम पर अभी करोड़ों में ठन-ठन गोपाल है। आकड़ों पर जाये तो 83 दिन चली खरीद में 16 हजार से अधिक किसानों का 13354.88 लाख का गेहूं खरीदा गया। 12242.70 लाख रुपए का भुगतान करने का दावा किया गया है। वहीं 11 करोड़ से ज्यादा की एजेंसियों पर उधारी पड़ी है।


जिले में 22 जून तक गेहूं की खरीद हुई। 67619.65 मीट्रिक टन की खरीददारी हुई। 16802 किसानों ने सरकारी क्रय केंद्रों में गेहूं बेंचा। जिसमें 13354.88 लाख रुपये का देय बना। इसमें 12242.70 लाख का भुगतान किसानों को किया गया। अभी भी 11 करोड़ 12 लाख 18 हजार रुपए की देनदारी बकाया है। गेहूं क्रय करने वाली एजेंसी में बकाया की स्थिति देखें तो सर्वाधिक 731.81 लाख रुपए पीसीएफ, 255.06 लाख खाद्य विभाग व 125.30 लाख रुपए यूपीएसएस का बकाया पड़ा है।


जिला विपरण अधिकारी गोविंद उपाध्याय का कहना है की गेहूं खरीद 22 जून से पूरी हो गई। पिछले वर्ष की तुलना में इस साल करीब दोगुनी खरीद हुई है। केंद्रों पर जो भी किसान पहुंचे हैं उनकी खरीद कराई गई है। कोई भी कृषक लौटा नहीं है। किसानों का शेष भुगतान शीघ्र किया जायेगा।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश बिजली समस्या को लेकर ऊर्जा मंत्री से मिले: बयां किया जनता का दर्दे दिल

यूपी : इंसानियत हुई शर्मसार: पड़ोसी ने मासूम को उठाकर जमीन पर पटका, हालत गंभीर …

युवक की रहस्यमयी मौत: सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने दोस्तों जताई हत्या की आशंका

बांदा की “खुशबू की कानपुर से लेकर दिल्ली तक बाहर” : “मोहब्बत” में हो रही “बोली की भरमार”

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत बोले: बजट ‘आशाओं’ का दस्तावेज, दूरदर्शी व समृद्धि की रखेगा ‘नींव’

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट पहुंची बेतवा एक्सप्रेस में व्यापारी के पास से मिली 20.3 लाख की नकदी, आयकर की टीम कर रही जांच

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़