29.8 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
जल शक्ति मंत्री रामकेश नें की टिफिन बैठक : चर्चा में समझाई चुनाबी गणित
उत्तर प्रदेश

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें की टिफिन बैठक : चर्चा में समझाई चुनाबी गणित

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें अपनी विधान सभा तिंदवारी में अपना टिफिन लेकर लंच करने के लिये पहुंचे। जहां उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों के साथ “टिफिन बैठक” की। यानी सबके साथ मिलकर अपना-अपना टिफिन शेयर करते हुए भोजन किया। साथ ही “टिफिन पर चर्चा” भी की। इस दौरान “सामाजिक सरोकार का अनुपम नजारा” उपस्थित हुआ। इस दौरान लोकसभा चुनाव में जीत के लिये बूथ स्तर पर तैयारी का मंत्र फूंका।

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें की टिफिन बैठक : चर्चा में समझाई चुनाबी गणित
Tiffin meeting of Jal Shakti Minister Ramkesh: Election mathematics explained in the discussion

टिफिन पर चर्चा के बाद जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें मीडिया को बताया की पार्टी 2024 में होने वाले लोक सभा चुनाव और उससे पहले आने वाले सभी चुनावों के लिए तैयार है। बोला कि पार्टी समय-समय पर अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करती रहती है।पार्टी नेतृत्व के सुझाव के बाद टिफिन बैठकें की जा रहीं हैं। इसी कार्यक्रम के भीतर आज अपनी विधान सभा में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ टिफिन शेयर कर भोजन किया और चर्चा की।

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें की टिफिन बैठक : चर्चा में समझाई चुनाबी गणित
Tiffin meeting of Jal Shakti Minister Ramkesh: Election mathematics explained in the discussion

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश ने बताया की इस बैठक में पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं को भी बुलाया गया था। इसमें मोदी गवर्नमेंट की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के अभियान की समीक्षा और चर्चा की गई। भविष्य को लेकर निर्देश और सुझाव दिए गए एवं इसके साथ ही भविष्य की रणनीति को लेकर अनौपचारिक चर्चा भी हुई।

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें की टिफिन बैठक : चर्चा में समझाई चुनाबी गणित
Tiffin meeting of Jal Shakti Minister Ramkesh: Election mathematics explained in the discussion

दरअसल, टिफिन पर चर्चा अपने आप में बीजेपी का अनोखा कार्यक्रम है जिसके जरिए पार्टी नेता नए एवं पुराने कार्यकतार्ओं के साथ सामूहिक भोजन पर चुनावी रणनीति को लेकर चर्चा करते हैं. इसे खासतौर से पुराने कार्यकर्ताओं की नाराजगी को दूर करने के कोशिश के रूप में भी देखा जाता है। इस टिफ़िन कार्यक्रम में मटौंध नगर पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह, भाजपा के भाजपा के मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप दिवेदी,उत्तम सक्सेना आदि काफी संख्या में पार्टी के वरिष्ठ एवं आम कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में हादसा: पुलिस लाइन में पुरानी बैरक ढही, मलबे में दबकर पुलिसकर्मी की मौत

बुंदेलखंड की महिलायें कर्म औऱ कर्तव्य निष्ठा में हैं महान : पूर्व विधायक दलजीत सिंह !

City News Uttar Pradesh

उड़ीसा से बांदा तक फैला ‘गांजा नेटवर्क ध्वस्त’: पुलिस के ‘हत्थे’ चढ़े ‘नशे के दो सौदागर’

City News Uttar Pradesh

राजा भइया के अंदाज में गूंजा ‘बुंदेलखंड’ का ‘दर्द’: मानपुर में ‘हरियाली और हक’ की हुंकार

City News Uttar Pradesh Desk

धन उगाही पर चौकी इंचार्ज और दो कांस्टेबल सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

City News Uttar Pradesh

यूपी में 69 हजार शिक्षक भर्ती : 28 व 29 को दस्‍तावेजों की जांच, जानिए कब जारी होंगे नियुक्ति पत्र …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़