31.3 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

यूपी में 69 हजार शिक्षक भर्ती : 28 व 29 को दस्‍तावेजों की जांच, जानिए कब जारी होंगे नियुक्ति पत्र …

( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ब्यूरो )

लखनऊ। 69 हजार शिक्षक भर्ती के दौरान आयोजित होने वाली काउंसलिंग कोविड प्रोटोकॉल के तहत होगी। प्रदेश सरकार ने अधिकारियों को काउंसलिंग के दौरान सोशल डिस्‍टेंसिंग, मास्‍क व सैनेटाइजर के इस्‍तेमाल का सख्‍ती से पालन करने का निर्देश दिया है।

कोरोना संक्रमण को देखते हुए काउंसलिंग के दौरान एक बार में 5 अभ्‍यर्थियों को अंदर बुलाए जाने की हिदायत अधिकारियों को दी गई है। प्राइमरी स्कूलों में रिक्‍त करीब 6 हजार सहायक अध्‍यापकों के पदों पर एनआईसी के ऑनलाइन सॉफ्टवेयर के जरिए 26 जून को चयन व जनपद आवंटन सूची जारी की जाएगी, जबकि 28 व 29 जून को अभ्‍यर्थियों के दस्‍तावेजों की जांच होनी है।


प्रदेश के प्राथमिक स्‍कूलों में शिक्षकों की कमी पूरी करने के लिए जनवरी 2019 में सहायक अध्‍यापक के पद पर परीक्षा का आयोजन किया गया था। 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती की प्रक्रिया के दौरान सामान्य श्रेणी व अनुसूचति जाति के पद खाली रह गए थे। मुख्‍यमंत्री के निर्देश पर 69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया में रिक्त पदों और अनुसूचित जनजाति के पहले से रिक्त पदों पर एनआईसी द्वारा 26 जून को प्राप्‍त आवंटन सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 28 से 29 जून के मध्‍य अभ्‍यर्थियों के अभिलेखों की जांच की जाएगी और 30 जून को योग्य अभ्‍यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी किया जाएगा।


गुरुवार को उच्‍चस्‍तरीय बैठक में शिक्षक भर्ती काउंसलिंग के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का सख्‍ती से पालन करने का निर्देश दिया गया है। काउंसलिंग में सोशल डिस्‍टेंसिंग के साथ मास्‍क और सैनेटाइजर का इस्‍तेमाल अनिवार्य रूप से करने को कहा गया है। प्रदेश सरकार ने निर्देश दिया है कि कोविड प्रोटोकॉल का पालन न कराने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्‍त कार्रवाई की जाए। सरकार परिषदीय स्‍कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए लगातार शिक्षकों की भर्ती कर रही है ताकि छात्रों को बेहतर शिक्षा हासिल हो सकें। अब तक प्रदेश सरकार 1.25 लाख शिक्षकों की भर्ती कर चुकी है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

आयुक्त अजीत की “महाकुंभ” पर चर्चा: जिम्मेदारो को “लापरवाही” न बरतने की सख्त हिदायत

विधायकों नें बनाई रणनीति: सदन से सड़क तक गूंजेगी बुंदेलखंड राज्य की मांग

City News Uttar Pradesh

यूपी: एक्स पर लिखा ‘मस्जिद छीनी गयी तो अंजाम भुगतने को तैयार रहना’, भड़काऊ पोस्ट करने वाला मुस्लिम युवक झांसी से गिरफ्तारी

बासू मिष्ठान की ‘गुझिया’ बनी होली का स्वादिष्ट आकर्षणः डिमांड में हुआ इजाफा

City News Uttar Pradesh

अग्नि सुरक्षा मानकों पर विशेष बैठक: भवन निर्माण से पहले एनओसी अनिवार्य

City News Uttar Pradesh

दुल्हन प्रेमी संग हुई फरार तो दूसरी बनी मिसाल: बेबस पिता की पगड़ी “छोटी बेटी” ने संभाली

ब्रेकिंग न्यूज़