- विनोद मिश्रा
बांदा। कोरोना महामारी के संक्रमण से मृत्यु हुये परिवार के बच्चों के भरण-पोषण, शिक्षा, चिकित्सा आदि की व्यवस्था के लिये आर्थिक सहयोगशासन देगा। यह योजना जिले में सफलता पूर्ण संचालित हो इसके लिये जिलाधिकारी आनन्द कुमार सिंह गंभीर हैं। इसी संदर्भ में बैठक की।

बैठक में उपस्थित जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि शासन के निर्देशानुसार जिन बच्चों के माता-पिता की मृत्यु कोविड संक्रमण के कारण हुई है, एैसे 10 वर्ष तक के बच्चों को 4 हजार रुपया प्रतिमाह की आर्थिक सहायता दी जायेगी। 11 वर्ष से 18 वर्ष के बच्चों को कक्षा 12 तक की निःशुल्क शिक्षा की व्यवस्था होगी। 12 हजार रुपया प्रतिवर्ष आर्थिक सहायता मिलेगी।

इसके अतिरिक्त लाभार्थी बालिकाओं के विवाह हेतु 1 लाख 1 हजार का आर्थिक सहयोग भी इस योजना के अन्तर्गत दिया जायेगा। कक्षा-9 या इससे ऊपर अथवा व्यवसायिक शिक्षा प्राप्त कर रहे 18 वर्ष तक के बच्चों को टेबलेट/लैपटाॅप दिया जायेगा। यह भी अवगत कराया कि शासनदेश के अनुसार पात्र आवेदक जिला प्रोबेशन कार्यालय बांदा, खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते है। आवेदन को भरकर आवश्यक दस्तावेज या अभिलेख संलग्न कर कार्यालय में जमा करबाये। आवेदकों के सत्यापन के उपरान्त आर्थिक सहायता की धनराशि आरटीजीएस के माध्यम से लाभार्थी के खाते में हस्तान्तरित किया जायेगा। साथ ही अवगत कराया गया कि अब तक कुल 35 बच्चों का चिन्हांकन कर लिया गया है।
जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शासनदेश में दिये गये निर्देशानुसार बच्चों को चिन्हित करते हुये आवेदन की प्रक्रिया पूरी कराये।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी हरिश्चन्द्र वर्मा, ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट/जिला प्रोबेशन अधिकारी सुधीर कुमार, समस्त उपजिलाधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी एनडीशर्मा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक यूबीसिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, बाल संरक्षण अधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
