City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda – शिक्षिको नें सुनाया दुखड़ा,निस्तारण की हुई कार्यवाई…

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शिक्षक समस्या जोरों पर हैं समाधान दिवस में पर सभी ब्लॉकों में 522 शिक्षकों ऩे अपनी समस्याओं का दुखड़ा सुनाया। ब्लॉक स्तर की सभी शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। जनपदस्तरीय शिकायतें निस्तारण के लिए बीएसए के पास भेजी गईं। परिषदीय स्कूलों के अध्यापकों के वेतन, अवशेष, सेवानिवृत्त शिक्षकों की शिकायतों, दंडात्मक कार्रवाइयों की शिकायतों की सुनवाई के लिए सभी ब्लॉकों में दिवस का आयोजन किया गया। बीएसए के निर्देश पर हुए इस आयोजन में ब्लॉक बड़ोखर अध्यक्ष भुवनेंद्र यादव व मंत्री राजेश द्विवेदी ने 42 शिकायतें सुनीं।


ब्लॉक महुवा में केपी सिंह व राजेश तिवारी ने 61 शिकायतों, ब्लॉक नरैनी में अध्यक्ष विनय प्रताप सिंह व मंत्री सुनील वर्मा ने 65 शिकायतों का समाधान किया। ब्लॉक जसपुरा में अध्यक्ष राजवीर सिंह व मंत्री छोटे बाबू प्रजापति ने 34 शिकायतें, ब्लॉक बबेरू अध्यक्ष जोगेंदर सिंह व मंत्री विवेक यादव ने 37, ब्लॉक तिंदवारी अध्यक्ष हरवंश श्रीवास्तव व मंत्री इंद्रजीत निषाद ने 77 शिकायतों को सुना। ब्लॉक बिसंडा अध्यक्ष चंद्रशेखर त्रिपाठी व मंत्री संतोष सविता ने 103 शिकायतों को सुना। ब्लॉक कमासिन अध्यक्ष आशुतोष गौतम व मंत्री राजेश यादव ने 92 शिकायतों का निस्तारण किया। नगर क्षेत्र में अध्यक्ष नारायण द्वारा 11 शिकायती पत्रों का समाधान किया गया।


उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी, मंत्री मइयादीन यादव ने देखरेख की। जनपदीय पर्यवेक्षक सुघर सिंह, अंजना तिवारी (बड़ोखर), सुनीता प्रजापति, अशोक अग्निहोत्री (महुवा), रामकिशोर पांडेय, सुधीर श्रीमाली (नरैनी), शशांक शेखर, अनिरुद्ध श्रीवास (बिसंडा), रमाशंकर यादव, पंकज वर्मा (कमासिन), प्रजीत ङ्क्षसह, अजय गुप्ता (बबेरू), जयकिशन, पूनम यादव (तिंदवारी), राकेश सिंह, रामसुफल कश्यप (जसपुरा), विजय साहू, जयगोपाल (नगर क्षेत्र) रहे। महिला शिक्षकों ने इस आयोजन की सराहना की।

( शरद मिश्रा- संपादक )
(सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कुत्तों के खदेड़ने से भागी मासूम गिरकर मौत: दो दिन में तीन मौत से गम में डूबा पर‍िवार

Banda : यूपी के डान मुख्तार की खैरियत जानने वालों से जेल प्रशासन परेशान ! …

News- दो दिन पूर्व लापता मासूम का शव कुएं में मिला…

City News Uttar Pradesh

सपा नेता अशोक गौर नें बांदा के ‘गांधी’ की ‘प्रतिमा’ लगवाने की उठाई मांग: बोले ‘सभी दल’ भूल गये ‘वादा’

City News Uttar Pradesh Desk

आयुक्त दिनेश सिंह का निर्देश : सभी अधिशाषी अधिकारी सुबह करें शहर भ्रमण …

City News Uttar Pradesh

हेड पोस्ट आफिस में ‘बम’ की खबर : मच गया ‘हड़कम्प’ !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़