27.3 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : अनुसूचित जाति समुदाय के लोगों पर अपमानजनक टिप्पणी पर भड़के भाजपाई, डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा । ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस की नेता सुजाता मंडल खान की ओर से पश्चिम बंगाल के अनुसूचित जाति समुदाय के लोगों पर अपमानजनक टिप्पणी करने की भाजपाइयों ने निदा की। जिला भाजपा इकाई के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा है।

भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद के नेतृत्व में भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पश्चिम बंगाल के अनुसूचित जाति समुदाय के लोगों को भिखारी कहकर अपमानित करने वाला तृणमूल कांग्रेस की नेता का यह बयान आपत्तिजनक है। यह निदनीय बयान पश्चिम बंगाल के सभी अनुसूचित जाति के लोगों को इरादतन अपमानित करने वाला है। संविधान के अनुच्छेद-46 के अनुसार राज्य समाज के कमजोर वर्गों में शैक्षणिक व आर्थिक हितों पर विशेषत: अनुसूचित जातियों व अनुसूचित जनजातियों का विशेष ध्यान रखेगा। तृणमूल कांग्रेस की नेता द्वारा एससी समुदाय के लोगों को भिखारी कहा जाना आइपीसी के कई प्रावधानों का भी उल्लंघन है।

पदाधिकारियों ने केंद्रीय चुनाव आयोग से कार्यवाही की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता, जिला महामंत्री अखिलेशनाथ दीक्षित, अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉ. पीएन वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी आनंदस्वरूप द्विवेदी, कार्यालय प्रभारी दिलीप गुप्ता आदि शामिल रहे।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पाकिस्तान की जेल से 12 सालों बाद निकला बेटा पहुंचा बांदा, मां-बाप को देख फफक कर रोया …

City News Uttar Pradesh

हर-हर महादेव’ से गूंजा बांदा: महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

City News Uttar Pradesh

बावन साल का टूटा रिकॉर्ड: फरवरी में ही ‘तपा’ बांदा, वसंत गायब

City News Uttar Pradesh

तेज रफ्तार ट्रक का तांडव : बाइक सवार चाचा-भतीजे को रौंदा, हुई दर्दनाक मौत

News : कोरोना वैक्सीन के नाम पर हो रही है साइबर ठगी, पुलिस ने किया अलर्ट…

City News Uttar Pradesh

हादसा : बार्डर पर हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना, एक का शव यूपी में तो दूसरे का एमपी में गिरा, दो प्रदेशों की पुलिस उलझी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़