- विनोद मिश्रा
बांदा।अतर्रा मंडी समिति में की जा रही धान खरीद में जमकर अनियमितता से किसान परेशान हैं। अतर्रा में टोकन सिस्टम न लागू करने से भड़के किसानों ने विपणन केंद्र प्रभारी कृष्णचंद्र शुक्ला व मंडी सचिव रवींद्र कुमार तिवारी का घेराव किया तो खलबली मच गई। टोकन व्यवस्था को पारदर्शी और रोजाना इसके वितरण की मांग की। किसानों का आक्रोश देख प्रभारी ने खरीद केंद्र का चैनल बंद करा दिया।

मंडी परिसर में 6 खरीद केंद्रों में किसानों का धान खरीदा जा रहा है। कई-कई दिन से डेरा डाले किसानों का सोमवार को गुस्सा फूट पड़ा। टोकन व्यवस्था में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। अधिकारियों का घेराव किया।
मंडी सचिव व क्षेत्रीय विपणन शाखा प्रभारी समीर शुक्ला से भी भिड़ गए। क्षेत्रीय विपणन अधिकारी ने किसानों को टोकन वितरित करने का आश्वासन दिया। साथ ही टोकन की लिस्ट चस्पा कराई। पूर्व अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अमर सिंह राठौर भी मौजूद रहे। एसडीएम जेपी यादव ने टोकन गड़बड़ी में जांच का भरोसा दिलाया।

( शरद मिश्रा- संपादक )
(सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
