24.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

एसपी अभिनंदन सख्त : सीट बेल्ट और हेलमेट न लगाने वालों पर हो रही कार्रवाई …

– यातायात व्यवस्था को लेकर एसपी हुए टाइट

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए एसपी ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। एसपी के निर्देशन पर जनपदीय पुलिस सीट बेल्ट व हेलमेट न लगाने वालों को कड़ाई से सबक सिखा रही है। साथ ही कार्यवाही करने में भी पुलिस कोई गुरेज नहीं कर रही है। यातायात व्यवस्था एवं सड़क सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के निर्देशन पर जनपद में 24 घंटे का चेकिंग अभियान चलाया गया।

एसपी द्वारा जनपद में यातायात नियमों का पालन न करने वाले तथा सीट बेल्ट व हेलमेट धारण न करने वालों के विरुद्ध एमवी एक्ट के तहत कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे। निर्देशों के अनुपालन हेतु जनपद के समस्त थानाध्यक्ष व चैकी प्रभारियों द्वारा चेकिंग की गई।

जिले में चेकिंग के दौरान 394 वाहनों का चालान किया गया तथा 2 लाख 57 हजार 500 रुपये जुर्माना किया गया। गौरतलब हो कि पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने जनपद के सभी थाना एवं चैकी प्रभारियों को निर्देशित किया है कि जो भी यातायात नियमों की अनदेखी करे तो उनके विरुद्ध तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करें।

एसपी के डायरेक्शन के बाद यातायात एवं जनपदीय पुलिस बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने वाले चार पहिया वाहन सहित हेलमेट न पहनने वालों के विरुद्ध निरंतर चालान एवं जुर्माने की कार्यवाही कर रही है। एसपी के अभियान से पूरे जनपद में एकबारगी खलबली सी मची हुई है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : कोरोना लहर का असर, मस्जिदों में तरावीह नहीं, घरों में इफ्तार …

आयुक्त अजीत ने ‘विकास योजना’ को दी रफ्तार: युवाओं को मिलेगा “स्वरोजगार” का सहारा

मुख्यमंत्री बांदा आये : डीएम की व्यवस्थाओ को देख मन हो गया “बागवाँ ” …

City News Uttar Pradesh

प्रतिनिधि अंकित बोले: बांदा में बनेगा ‘मंडल’ का पहला एबीसी सेंटर, कुत्तों पर कसेगी ‘लगाम’

City News Uttar Pradesh

डीएम का खाद गोदामों पर छापा: सीलन, फर्जी लाइसेंस और स्टॉक शून्य पर फूटा गुस्सा

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष नें गांवों में सुनी समस्या : निस्तारण के दिये निर्देश

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़