City News Uttar Pradesh
यूपी उपचुनाव में चंद्रशेखर आजाद की एंट्री: कितनी सीटों पर लड़ेगी आजाद समाज पार्टी ? नगीना सांसद ने खोले पत्ते
उत्तर प्रदेश

यूपी उपचुनाव में चंद्रशेखर आजाद की एंट्री: कितनी सीटों पर लड़ेगी आजाद समाज पार्टी ? नगीना सांसद ने खोले पत्ते

  • शरद मिश्रा

प्रयागराज। आजाद समाज पार्टी के प्रमुख और नगीना से सांसद चंद्रशेखर ने शनिवार को फूलपुर व सहसों में सभाएं कर अपने समर्थकों में उत्साह भरा। घोषणा की, उनकी पार्टी उपचुनाव में फूलपुर समेत सभी 10 सीटों पर प्रत्याशी खड़ा करेगी। उन्होंने कहा कि जो बहुजन समाज की बात करेगा, वही देश में राज करेगा। चंद्रशेखर ने केंद्र और प्रदेश सरकार को आड़े हाथ लिया। कहा कि गरीबों, श्रमिकों ने उन्हें चुनकर देश की सबसे बड़ी पंचायत में भेजा है। वह संसद में ऐसे सभी लोगों के हक की आवाज उठाते रहेंगे। दुकानों और ठेलों पर नाम पट्टिका का मुद्दा उठाते हुए कहा कि योगी सरकार मुस्लिमों का रोजगार बंद करना चाहती है।

यूपी उपचुनाव में चंद्रशेखर आजाद की एंट्री: कितनी सीटों पर लड़ेगी आजाद समाज पार्टी ? नगीना सांसद ने खोले पत्ते

– उत्तर प्रदेश में कायम है गुंडाराज : चंद्रशेखर आजाद

आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद चंद्रशेखर आजाद ने केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों पर प्रहार किया। फूलपुर संसदीय क्षेत्र के सराय इनायत में शनिवार को कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं, लेकिन मोदी-योगी सरकार उनके लिए कुछ नहीं कर रही है। दोनों सरकार हमें गरीब बनाना चाहती है। आज किसी को मारने के लिए लाठी की जरूरत नहीं है, उसे बेरोजगार बना दो वह स्वयं मर जाएगा। कहा कि उत्तर प्रदेश में गुंडाराज कायम है। कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। उसे सुधारने के बजाय दुकानों पर नाम लिखने का फरमान सुनाया जा रहा है। योगी सरकार मुसलमानों का रोजगार बंद कराना चाहती है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी सरकार पर कोरोना से मौत के आंकड़े छुपाने का आरोप, प्रियंका गांधी ने न्यायिक जांच की उठाई मांग …

पूर्व विधायक दलजीत बोले : देवदूत वानर सेना समाजसेवा का अनोखा संगठन

City News Uttar Pradesh

Banda  : आश्चर्य, शासनादेश की अनदेखी कर जीआईसी मैदान में प्रदर्शनी की अनुमति ! …

City News Uttar Pradesh

Banda : विधायक बेपरवाह ! बजट की आस में नहीं बुझ रही 18 हजार लोगों की प्यास…

City News Uttar Pradesh

Banda : घूंघट की ओट से निकल कर पांच महिलाओ नें पुरुषों को पछाड़ा …

लोकसभा चुनाव : कांग्रेस ने यूपी में नौ उम्मीदवारों के नाम की घोषणा, वाराणसी में पीएम मोदी को टक्कर देंगे अजय राय

ब्रेकिंग न्यूज़