चित्रकूट। कर्वी कोतवाली अंतर्गत खोह रेलवे क्रासिंग के पास गिट्टी लदा डंपर पलट गया। जिसके नीचे दो कार दब गई। नौ लोग घायल हो गए, इनमें से दो लोगों को निकलाने में करीब तीन घंटे का समय लगा। हालांकि सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया है। आक्रोशित लोगों ने डंपर चालक की पिटाई कर दी। जानकारी पर डीएम व एसपी भी मौके पर पहुंचे हैं।

सोमवार की सुबह करीब 10 बजे झांसी-मीरजापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चित्रकूट से गिट्टी लेकर डंपर प्रयागराज जा रहा था। रेलवे क्रासिंग खोह के पास डंपर का पिछला टायर पंचर हो गया। चालक टायर बदल रहा था तभी निकली ट्रेन से क्रासिंग में लंबा जाम लग गया लोगों के कहने पर जैक हटाकर डंपर को किनारे लगाने का प्रयास किया डंपर गड्ढे में पलट गया। जिसमें दो कार उसके नीचे आ गए। पूरी गिट्टी वाहनों के ऊपर गिरी और दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। एक का अगला तो दूसरे का पिछला हिस्सा दबा था। दोनों कार में नौ लोग सवार थे। सात लोगों को तुरंत निकाल लिया गया जबकि एक कार के चालक व आगे की सीट में बैठा व्यक्ति फंस गए। पुलिस ने जेसीबी व क्रेन से दोनों फंसे लोगों को करीब तीन घंटा की मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाला।

– तीन घंटे मौत से हुआ सामना, भगवान का शुक्र बचा लिया
ट्रक के नीचे दबी कार में प्रयागराज के झलवा निवासी 30 वर्षीय विवेक ङ्क्षसह पुत्र इंदल ङ्क्षसह, 22 वर्षीय सूरज कुमार पुत्र चंद्रिका, 21 वर्षीय शानू सिंह पुत्र उदय सिंह, 20 वर्षीय अनुपम कुमार पुत्र रामचंद्र व 24 वर्षीय सौरभ पुत्र वीरेंद्र सिंह सवार थे। इनमें तीन लोग पहले ही निकाल लिया गया था। जबकि लेकिन अगली सीट पर बैठे चालक अनुपम व सूरज बुरी तरह फंसे थे। उन्होंने बताया कि तीन घंटे मौत सामने खड़ी थी। पूरी कार गिट्टी से ढंकी थी। सिर्फ लोगों को शोर सुनाई दे रहा था। उन्होंने जिंदा बचने की उम्मीदें ही छोड़ दी थी, लेकिन भगवान ने बचा लिया। वहीं दूसरी कार में सदर कोतवाली कर्वी के लक्ष्मणपुरी मोहल्ला निवासी 31 वर्षीय पंकज पुत्र कालका प्रसाद, कलेक्ट्रेट के नाजिर 50 वर्षीय अरुण शुक्ल, पंकज सिंह पुत्र कर्नल जय सिंह गौतम निवासी एसडीएम कालोनी कर्वी व अशोक पुत्र शिव कुमार निवासी कपसेठी सवार थे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
