City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश बोले: बांदा बनेगा मिनी इंडस्ट्रियल सिटी, विकास की भरेगा उड़ान
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश बोले: बांदा बनेगा मिनी इंडस्ट्रियल सिटी, विकास की भरेगा उड़ान

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। दैवीय विपदाओं और पलायन के लिए चर्चित बांदा अब ‘औद्योगिक मानचित्र’ पर अपनी ‘अलग पहचान’ बनाने जा रहा है। जिले का औद्योगिक कॉरिडोर न सिर्फ उद्योगों का गढ़ बनेगा बल्कि नागरिक सुविधाओं स्वास्थ्य, शिक्षा, पार्क और बाजार का आधुनिक हब बनकर उभरेगा। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने विशेष भेंट में बताया कि यह परियोजना बांदा के भविष्य को एक नई दिशा देने जा रही है। ‘यह सिर्फ उद्योगों का कॉरिडोर नहीं, बल्कि जिले की तकदीर बदलने वाला विकास कॉरिडो’र है। यहां से रोजगार, सुविधाएं और समृद्धि, तीनों का नया अध्याय शुरू होगा।

विधायक प्रकाश राजनीति के 'क्रिकेट ग्राउंड' में बने ऑलराउंडर: विपक्ष हुआ ‘बैक टू पैवेलियन’

बताया कि उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा महोखर और जमालपुर क्षेत्रों में कुल 576 हेक्टेयर भूमि पर जो औद्योगिक कॉरिडोर विकसित होंने जा रहा है, यह पूरा प्रोजेक्ट पूरी तरह आधुनिक, हरित और सुविधायुक्त होगा। जिसमें उद्योगों के साथ-साथ आधुनिक स्वास्थ्य केंद्र, शिक्षण संस्थान, पार्क और बाजार क्षेत्र भी तैयार किए जाएंगे। विधायक प्रकाश द्विवेदी ने बताया कि इस महत्वाकांक्षी योजना की अनुमानित लागत 138 करोड़ रुपये है, जिसमें से 100 करोड़ रुपये की राशि पहले ही जारी की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना को लेकर केंद्र और राज्य सरकार दोनों ही गंभीर हैं।

विधायक प्रकाश बोले: बांदा बनेगा मिनी इंडस्ट्रियल सिटी, विकास की भरेगा उड़ान

वर्ष 2027 तक इस कॉरिडोर का ‘बड़ा हिस्सा आकार’ ले लेगा। इससे स्थानीय युवाओं को हजारों रोजगार के अवसर मिलेंगे और जिले का आर्थिक स्वरूप पूरी तरह बदल जाएगा। औद्योगिक कॉरिडोर में छोटे-बड़े उद्योगों के विस्तार की योजना है। विधायक प्रकाश ने कहा कि बांदा जैसे पिछड़े जिले को अब औद्योगिक पहचान मिलने जा रही है, जो न केवल क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगी बल्कि हजारों परिवारों की रोज़ी-रोटी भी सुनिश्चित करेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता है कि बुंदेलखंड उद्योग, शिक्षा और निवेश का केंद्र बने।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भाई-बहन ‘काल के गाल’ में समाए: पंखे के करंट ने ‘छीन’ ली ‘दो मासूमों’ की जिंदगी

City News Uttar Pradesh Desk

News-चाचा ने अपहरण कर 8 वर्षीय भतीजे को उतारा मौत के घाट…

City News Uttar Pradesh

Banda- पुलिस विभाग के लिये खट्टा-मीठा रहा गुजरता साल….

City News Uttar Pradesh

डीएम अमित की ‘चौकसी’: अफसरों की ‘कसी लगाम’, कहा- ‘लापरवाही’ नहीं होगी ‘बर्दाश्त’

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा में शोक की लहर : भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप गुप्ता को पुत्र शोक

City News Uttar Pradesh

कोरोना अलर्टः बिना जांच यात्रा नहीं कर सकेंगे यात्री, पहले होगा कोविड टेस्ट

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़