![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Image-2024-09-07-at-6.52.59-PM-263x300.jpeg)
- शरद मिश्रा
बांदा। बांदा की “हिना बानो अब सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि सिस्टम की खामोशी, प्रशासनिक सुस्ती और समाज की विफलता की गूंज” बन गई है। 24 साल की यह छात्रा बीए कर रही थी, जीवन के सपने संजो रही थी। रोज़ाना की तरह कॉलेज गई थी लेकिन फिर कभी लौटकर नहीं आई। हिना का अंत जिस दर्दनाक तरीके से हुआ, उसने पूरे शहर को गहरे सदमे में डाल दिया है।

चार दिन की गुमशुदगी के बाद 2 मई को कांशीराम कॉलोनी के एन-10 ब्लॉक के एक बंद कमरे से उसकी सड़ी-गली लाश मिली। आंखें बाहर निकल चुकी थीं, बदन पर चोटों के निशान थे और अब “पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने उस खौफनाक मौत की असली तस्वीर” सामने ला दी है। रिपोर्ट कहती है, “हिना को गोली मारी गई थी’, वो भी सिर की दाहिनी कनपटी के पीछे। “क्या हिना की मौत को छिपाने ओर इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश” की गई थी ? हिना की मां फूट-फूटकर रोते हुए बस यही कहती हैं “हमारी बेटी घर से पढ़ाई के लिए निकली थी, लाश बनकर लौटेगी” ये कभी सोचा भी नहीं था। जिसने ये किया है, उसे फांसी दो, हमें इंसाफ चाहिए !” मृतिका की मां ने 29 अप्रैल को गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई थी। अब “सवाल उठता है,चार दिन तक पुलिस क्या कर” रही थी?

जिस कमरे में लाश मिली, वो अनीता नाम की महिला को आवंटित है लेकिन वो कमरा किसके कब्जे में था ? कौन लोग वहां आते-जाते थे? पुलिस इस कमरे की जांच कब करेगी ? असल किरायेदार कौन था ? मामले में एक युवक से प्रेम संबंध की बात भी सामने आ रही है ! “दुष्कर्म की आशंका को देखते हुए पुलिस नें स्लाइड” लैब भेजी है।

जनता पूछ रही है “क्या हिना सिर्फ एक प्रेम प्रसंग की शिकार हुई या इस हत्या के पीछे कोई गहरी साजिश” है ? नगर कोतवाली प्रभारी क्राइम इंस्पेक्टर विजय कुशवाहा के अनुसार, कॉल डिटेल और संदिग्धों की जांच की जा रही है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ हो रही है,लेकिन अभी तक पुलिस की तरफ से कोई आधिकारिक गिरफ्तारी नहीं हुई।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
