City News Uttar Pradesh
प्रशांत करवरिया 'पिता की याद' में हुए 'भावुक': पुण्यतिथि पर अनोखी श्रद्धांजलि
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

प्रशांत करवरिया ‘पिता की याद’ में हुए ‘भावुक’: पुण्यतिथि पर ‘अनोखी’ श्रद्धांजलि

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

चित्रकूट। कुछ रिश्ते समय के साथ दूर नहीं होते, बल्कि स्मृतियों में और गहरे उतरते जाते हैं। राष्ट्रीय रामायण मेला के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष दिवंगत राजेश करवरिया की ‘पुण्यतिथि’ पर उनके पुत्र प्रशांत करवरिया जो वर्तमान में राष्ट्रीय रामायण मेला के कार्यकारी अध्यक्ष हैं, ने ऐसी ही ‘भावपूर्ण श्रद्धांजलि’ अर्पित की। पिता की स्मृति को नमन करते हुए प्रशांत करवरिया ने अपनी पत्नी के साथ रामचरितमानस पाठ में पूजा-अर्चना की। इस धार्मिक आयोजन से ‘रामलीला भवन तरौंहा’ का ‘वातावरण श्रद्धा और भक्ति से सराबोर’ हो गया।

प्रशांत करवरिया 'पिता की याद' में हुए 'भावुक': पुण्यतिथि पर अनोखी श्रद्धांजलि दिवंगत राजेश करवरिया के आवास के सामने स्थित रामलीला भवन तरौंहा में रामचरितमानस पाठ का आयोजन किया गया। आयोजन का शुभारंभ कामदगिरि के प्रमुख संत मदन गोपाल दास जी ने दीप प्रज्वलित कर किया। पाठ के दौरान श्रद्धालुओं ने रामचरितमानस का पाठ कर राजेश करवरिया की ‘स्मृति को नमन’ किया। इस आयोजन में सबसे भावुक क्षण उस समय दिखाई दिया, जब प्रशांत करवरिया ने अपनी पत्नी के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। पिता की पुण्यतिथि पर धार्मिक आयोजन के माध्यम से उन्हें याद करना परिवार की ‘आस्था और संस्कारों’ को भी सामने लाता है।

प्रशांत करवरिया 'पिता की याद' में हुए 'भावुक': पुण्यतिथि पर अनोखी श्रद्धांजलि प्रशांत करवरिया ने अपने पिता की स्मृतियों को केवल श्रद्धांजलि तक सीमित न रखते हुए धार्मिक और सामाजिक परंपरा से जोड़ने का प्रयास किया। रामचरितमानस पाठ के माध्यम से ‘पिता को श्रद्धा-सुमन अर्पित’ किए गए। कामदगिरि के प्रमुख संत मदन गोपाल दास ने रामचरितमानस पाठ का शुभारंभ करते हुए कहा कि रामायण मेला के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष की स्मृति में उनके परिवार की ओर से इस तरह का ‘धार्मिक आयोजन’ कराया जाना सराहनीय है।

प्रशांत करवरिया 'पिता की याद' में हुए 'भावुक': पुण्यतिथि पर अनोखी श्रद्धांजलि कहा की यह कार्यक्रम उनकी धार्मिक और सामाजिक भूमिका को याद करने का भी अवसर है। कार्यक्रम में पूर्व सांसद भैरव प्रसाद मिश्र भी मौजूद रहे। रामायण मेला के मंत्री करुणा शंकर द्विवेदी, राजा बाबू पांडेय, माघेंद्र द्विवेदी, मनोज गर्ग और सुरेंद्र मिश्रा समेत अन्य लोग उपस्थित रहे। यह आयोजन सिर्फ पुण्यतिथि का कार्यक्रम नहीं रहा,बल्कि पिता की स्मृति,परिवार के संस्कार और रामभक्ति को एक साथ ‘जोड़ने वाला भावपूर्ण अवसर’ बन गया।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अपना बाल तोड़कर खाती थी ये महिला : सर्जरी कर पेट से निकाला 2 किलो बालों का गुच्छा

City News Uttar Pradesh

विचाराधीन बंदियों के लिए राहत: धारा 479 पर जेल में जागरूकता शिविर

कमासिन का पन्नाह पावर हाउस नहीं दे रहा बिजली: निकम्मे पन की हो गई हद !

City News Uttar Pradesh

Banda : समाजवादी लैपटाप को देखने, युवक के साइबर कैफे पहुंचे अखिलेश यादव…

Banda : लुटेरी दुल्हन, प्रेमजाल फांस कर की शादी, जेवर व नकदी लेकर फरार …

City News Uttar Pradesh

सीएम योगी ने लॉन्च की डिजिटल डायरी एप, अब आपकी पॉकेट में होगा उत्तर प्रदेश के हर विभाग के अधिकारियों का नंबर

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़