28 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
चित्रकूट ट्रेजरी घोटाला : मरे लोगों की पेंशन से करोड़ों की लूट, सीबीआई जांच की मांग तेज
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट ट्रेजरी घोटाला : मरे लोगों की पेंशन से करोड़ों की लूट, सीबीआई जांच की मांग तेज

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

चित्रकूट। जिले का बहुचर्चित ट्रेजरी घोटाला अब केवल वित्तीय अपराध नहीं, बल्कि सरकारी व्यवस्था पर गहरा सवाल बन चुका है। मृत व्यक्तियों के नाम पर करोड़ों रुपये की पेंशन निकाले जाने के इस बड़े घोटाले में अब तक की जांच और सरकार का रवैया “ढुलमुल” बताया जा रहा है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य पंकज मिश्र ने इस घोटाले पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि “जिनके कार्यकाल में यह भ्रष्टाचार हुआ, ही अब जांच अधिकारी बन गए हैं। भला ऐसे में सच सामने आएगा भी कैसे” ?

चित्रकूट ट्रेजरी घोटाला : मरे लोगों की पेंशन से करोड़ों की लूट, सीबीआई जांच की मांग तेज

पंकज मिश्र ने कहा कि यह विचित्र है कि एक दर्जन से अधिक मृतकों के खातों में हर साल जीवित प्रमाणपत्र लगाकर करोड़ों रुपये निकाले गए और सरकार सिर्फ “रिपोर्ट तैयार” करने में लगी रही। उन्होंने कहा कि यह मामला केवल एक जिले की वित्तीय हेराफेरी नहीं, बल्कि सिस्टम की मिलीभगत का बड़ा उदाहरण है। उन्होंने मुख्यमंत्री की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा “जब सरकारी धन की लूट का मामला करोड़ों में है, तब सीएम क्यों चुप हैं” ? क्या इस घोटाले में सत्ता से जुड़े लोगों की भूमिका है ?

चित्रकूट ट्रेजरी घोटाला : मरे लोगों की पेंशन से करोड़ों की लूट, सीबीआई जांच की मांग तेज

पंकज मिश्र ने कहा कि इस घोटाले की असली जड़ ऑडिट टीमों और कोषागार के भीतर बैठी “घूसखोर मंडली” है। उन्होंने खुलासा किया कि होटल, गाड़ियां, लिफाफे और गिफ्ट के बदले में ऑडिट रिपोर्टें सेट की जाती रहीं, सरकारी धन की लूट को “वैधानिक रूप” दे दिया गया। उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों ने मृतकों के नाम पर करोड़ों की पेंशन पास की, उन सभी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज होना चाहिए।

चित्रकूट ट्रेजरी घोटाला : मरे लोगों की पेंशन से करोड़ों की लूट, सीबीआई जांच की मांग तेज

कांग्रेस नेता ने कहा कि वरिष्ठ कोषाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई न होना अपने आप में संदेह पैदा करता है। अगर वही लूट के रुपये वापस कराने का वादा कर रहा है, तो यह साफ है कि उसकी भूमिका इस घोटाले में केंद्रीय है। उन्होंने मांग की कि कोषाधिकारी को तत्काल बर्खास्त किया जाए और ईडी के माध्यम से धन के स्रोत और ट्रांजेक्शन की जांच कराई जाए।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बसपा में तेज हुई आकाश आनंद की वापसी की मांग: दो दिन तक सोशल मीडिया पर ट्रेंड करता रहा हैशटैग

फतेहपुर में सड़क हादसा: दो भाईयों समेत तीन को वाहन ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत

City News Uttar Pradesh

6.20 करोड़ से बदलेगी चित्रकूट की तस्वीर: ‘बेड़ी पुलिया चौराहा’ बनेगा पहचान, ‘राममय’ होगी एंट्री

City News Uttar Pradesh Desk

दरभंगा एक्सप्रेस के दो डिब्बों में लगी भीषण आग: यात्रियों में मची अफरा-तफरी

City News Uttar Pradesh

बांदा में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार:बजट में 8.125 लाख आय का अनुमान

City News Uttar Pradesh

बांदा की विद्याधाम समिति : युवाओं को जागरूकता की दे रही विद्या

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़