City News Uttar Pradesh
चित्रकूट एवं अयोध्या में महामुकाबला: कौन कौन मारेगा 'बाजी' ? तैयारियां शुरू !
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

चित्रकूट एवं अयोध्या में महामुकाबला: कौन मारेगा ‘बाजी’ ? तैयारियां शुरू !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

चित्रकूट। इस बार “दीपावली क्रिकेट के मैदान में नहीं, आस्था के मैदान में सबसे बड़ा ट्वेंटी-ट्वेंटी मैच” होने जा रहा है। आमने-सामने हैं “दो रामनगरियां” हैं। एक अयोध्या, जहां राम जन्मे और दूसरी चित्रकूट जहां राम ने वनवास के साढ़े ग्यारह साल बिताए। “मुकाबला है दीपोत्सव” का !चित्रकूट एवं अयोध्या में महामुकाबला: कौन कौन मारेगा 'बाजी' ? तैयारियां शुरू !अयोध्या हर साल “दीयों का विश्व रिकॉर्ड” बनाता है। लेकिन इस बार “उसकी टक्कर में तपोभूमि चित्रकूट ने पूरी ताकत झोंक” दी है। जिला प्रशासन ने साफ कह दिया है इस बार “चित्रकूट का दीप महोत्सव अयोध्या से कमजोर नहीं” होना चाहिए। और इसी प्रयास ने इस “मुकाबले को रोचक” बना दिया है।चित्रकूट एवं अयोध्या में महामुकाबला: कौन कौन मारेगा 'बाजी' ? तैयारियां शुरू !जहां अयोध्या में सरयू किनारे लाखों दीये जलेंगे, वहीं चित्रकूट में मां मंदाकिनी के रामघाट पर दीयों का समंदर तो बहेगा ही,साथ में आसमान में 500 ड्रोन का धमाका भी होगा। प्रशासन की तैयारी ऐसी है, कि “शाम ढलते ही रामघाट लाखों दीयों से जगमगाएगा”। और जैसे ही “अंधेरा गहराएगा, मंदाकिनी के ऊपर आसमान में 500 ड्रोन एक साथ उड़ान” भरेंगे। 30 मिनट तक “आसमान में रामायण लाइव चलेगी धनुष, तीर, राम, सीता, हनुमान की आकृतियां ड्रोन” से बनेंगी। नीचे “दीयों की रोशनी, ऊपर टेक्नोलॉजी का जादू”।चित्रकूट एवं अयोध्या में महामुकाबला: कौन कौन मारेगा 'बाजी' ? तैयारियां शुरू !बुंदेली संस्कृति,आधुनिक लेजर लाइट और भक्ति थीम का ऐसा संगम अयोध्या में भी नहीं मिलेगा ? अब देखना है कि इस “दीपावली के ट्वेंटी-ट्वेंटी में जनता किसे विनर” बनाती है “जन्मभूमि अयोध्या को या तपोभूमि चित्रकूट” को ! मैच टाई होने की पूरी उम्मीद है, क्योंकि दोनों ही “तरफ राम ही राम” हैं।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : देश का बहुचर्चित बाल यौन उत्पीड़न: आरोपियों की रिमांड 26 तक बढ़ी …

City News Uttar Pradesh

सपा का दांव: बांदा के डीएम रहे ‘चाणक्य’ आलोक और ‘रणनीतिकार’ रामगोपाल के सहारे बड़ा मास्टरस्ट्रोक ?

City News Uttar Pradesh Desk

“देववाणी स्थल” की दुर्दशा साल में एक बार ही खुलता है “पट”, पुजारी लगाते हैं हाजिरी

जिला विकास निगरानी समति की बैठक: मंत्री रामकेश एवं विधायक प्रकाश नें ली क्लास

City News Uttar Pradesh

वाह भाई वाह : बुंदेलखंड की रेल परियोजनायें ढाई अरब से भरेगी उड़ान

भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी नें खेल व्यवस्था की खोली पोल : जांच पर दिया जोर

ब्रेकिंग न्यूज़