- विनोद मिश्रा
बांदा । प्रदेश, देश का बहुचर्चित पचास बच्चों के यौन उत्पीड़न के मुख्य आरोपी निलंबित जेई रामभवन और उसकी पत्नी सह आरोपी दुर्गावती की रिमांड अवधि 26 फरवरी तक बढ़ा दी गई है। उसी दिन इन्हें सीबीआई द्वारा दाखिल की गई चार्जशीट की प्रति दी जाएगी।

यहां विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट मो. रिजवान अहमद के समक्ष आरोपी के अधिवक्ता भूरा प्रसाद निषाद ने दलीलें दीं और सीबीआई की चार्जशीट पर सवाल उठाए। इसे खारिज करने का अनुरोध किया। पत्नी पर लगाए आरोप गलत बताए।

दूसरी तरफ सीबीआई के अधिवक्ता अशोक कुमार सिंह ने कहा कि मोटी रकम पाने में कुछ भी हो सकता है। दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद न्यायाधीश ने अगली सुनवाई 26 फरवरी निर्धारित कर दी। इसी दिन आरोपी रामभवन और उसकी पत्नी को सीबीआई द्वारा दाखिल की गई चार्जशीट की प्रति दी जाएगी। दोनों जेल में हैं। उधर, सीबीआई टीम के लोग मीडिया से काफी दूरी बनाये रखे। उन्हें कवरेज के लिये अदालत के आसपास नहीं ठहरने दिया।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
