City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : डीएम आनन्द की शानदार व्यवस्था : “छोड़ेंगे न हम तेरा साथ ये साथी मरते दम तक” …

 

विनोद मिश्रा

बांदा । “छोड़ेंगे न हम तेरा साथ ये साथी, मरते दम तक” की गूंज बबेरू में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत दिखी। डीएम आनन्द सिंह के निर्देशनऔऱ उपास्थित मेंआठ ब्लाकों के 232 जोड़ों ने एक-दूजे के संग अग्नि के साथ फेरे लिए । सात जन्म तक साथ निभाने की कसमें खाईं। राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने फिजूरखर्ची रोकने में योजना को मील का पत्थर साबित होने की बात कही।

डीएमआनन्द सिंह ने कहा कि योजनाओं का लाभ गरीब और पात्र लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। विदाई की बेला आई तो नम आंखों से बाबुल ने बेटी को विदा किया। विधायक चंद्रपाल कुशवाहा ने सभी जोड़ों का कन्यादान भी लिया।


सुखदेव सिंह लवकुश पीजी महाविद्यालय में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। जिसमें बबेरू, कमासिन, जसपुरा, तिदवारी, नरैनी सहित आठ ब्लाकों के 232 जोड़ों ने अग्नि को साक्षी मानकर एक दूसरे के साथ जीवन बिताने की सौगंध ली। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने आशीर्वाद देते हुए कहा कि योगी सरकार यह योजना गरीब परिवारों में खुशियां लाने का काम कर रही है। दहेज लोभी दानव के हौसले पस्त हो रहे हैं।

सांसद आरके पटेल ने कहा कि यह बहुत बड़ा अवसर है, इतनी बड़ी संख्या और धूमधाम से समारोह का आयोजन यादगार रहेगा। विधायक चंद्रपाल कुशवाहा ने सभी जोड़ों का कन्यादान लेते हुए उपहार दिए। डीएम आनंद कुमार सिंह ने कहा कि सरकार की योजनाएं का लाभ हर गरीब तक पहुंचाया जा रहा है। सरकार की तरफ से 10 हजार का सामान व 35 हजार नकद जोड़ों के खाते में दिए जा रहे है। सरकार प्रति जोड़ा 51 हजार खर्च कर रही।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मनी लॉन्ड्रिंग केस: माफिया मुख्ता विधायक अब्बास अंसारी की कस्टडी रिमांड 18 नवंबर तक बढ़ी, ईडी की अर्जी पर कोर्ट ने दिया आदेश

City News Uttar Pradesh

धर्मनगरी हुई कलंकित : मंदाक‍िनी नदी में नाबालिग से नाव में सामूहिक दुष्कर्म, पांच युवकों की दरिंदगी का हुई शिकार, सभी आरोपी गिरफ्तार

योगी सरकार की नई पहल: यूपी के सभी जिलाधिकारियों को हिंसा पीड़ित महिलाओं से करनी होगी बात

City News Uttar Pradesh

Banda : उर्स पर तकरीर, मानकवत की सजी महफिल।

कोरोना अपडेट : ईओ और थाना इंस्पेक्टर सहित 46 और कोरोना संक्रमित

City News Uttar Pradesh

लंपी वायरस नें कसना शुरू किया शिकंजा : गोवंश पशुपालकों में मचा हड़कंप

ब्रेकिंग न्यूज़